Advertisement
Uttar Pradesh

UP News: प्रभु श्रीराम की भक्ति में डूबे विधायक, दर्शन के लिए सीएम योगी का जताया आभार

Share
Advertisement

UP News: सीएम योगी और विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के आग्रह पर रविवार (11 फरवरी) को समाजवादी पार्टी को छोडकर सभी दलों के विधायक और योगी सरकार के विधायक, मंत्री प्रभु श्रीराम लला के दर्शन करने अयोध्या पहुंचे। सभी विधायकों ने इस पुण्य कार्य के लिए सीएम योगी का आभार जताया। विधायक परिवहन निगम की लग्जरी बसों में सवार होकर राम मंदिर पंहुचे।

Advertisement

UP News: विपक्षी दल भी रामधुन में मग्न

सत्ता पक्ष के साथ-साथ विपक्षी दलों के विधायक भी पूरी तरह राम धुन में मगन दिखाई दिए। बता दें कि  अयोध्या दर्शन करने पहुंचे विधायकों में बीजेपी के सहयोगी दलों के साथ साथ आरएलडी, बसपा और कांग्रेस के भी विधायक शामिल हुए।

जिन बसों से विधायकों को अयोध्या ले जाया गया, उन बसों के अंदर रामधुन भी बजाई गई। विधायकों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था भी की गई थी। इसके अलावा मंत्रियों और विधायकों को मेमोरी के लिए एक बैग दिया जा रहा है, जिसमें एक डायरी, एक कैलेंडर और पेन इत्यादि रखा हुआ है।

UP News: ‘ऐतिहासिक और कभी न भूलने वाला क्षण’

इस अवसर पर बीजेपी और घटक दलों के विधायकों ने कहा कि यह 500 वर्षों बाद बड़ा पुनीत कार्य हुआ है। हम सबने सपना देखा था की एक दिन प्रभु श्रीराम का मंदिर बनेगा और आज न सिर्फ मंदिर बन गया है, बल्कि दर्शन का अवसर भी मिल रहा है। आज उत्तर प्रदेश कि सरकार बड़े सरकार के दरबार में हाजिरी लगाने जा रही है। इसके लिए हम सभी सीएम योगी के प्रति आभार जताते हैं, क्योंकि ये उन्हीं का विजन था कि पूरी सरकार और सभी दलों के विधायकों को एक साथ प्रभु श्रीराम के दर्शन कराए जाएंगे। यह ऐतिहासिक और कभी न भूलने वाला क्षण है। पीएम मोदी और सीएम योगी को इतिहास हमेशा याद रखेगा। इस दौरान ज्यादातर विधायकों ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनके विधायकों के प्रभु राम के दर्शनों के लिए नहीं आने पर आलोचना भी की।

व्यवस्था से गदगद हुए विधायक

कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा मोना ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि, ‘अवध से हमारा पुराना रिश्ता है। बचपन से यहां आती रही हूं। आज दर्शन का बहुत ही पुण्य अवसर है। वहीं बसपा के विधायक उमाशंकर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष का आभार जताते हैं कि उन्होंने यह अवसर उपलब्ध कराया है। जो व्यवस्था की गई है वो अद्भुत है। उन्होंने कहा कि सपा के लोग इस मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं। हमारी पार्टी सेक्युलर है। हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं।

निषाद पार्टी के अध्यक्ष और सरकार में मंत्री संजय निषाद ने आज के दिन को बहुत बड़ा दिन बताया है। उन्होंने कहा कि जैसे विधानसभा में सभी दल एक साथ बैठते हैं उसी तरह आज पूरी विधानसभा प्रभु राम के दर्शन करने जा रही है। प्रभु राम के साथ निषादराज का बहुत भावुक संबंध था और ये मेरा सौभाग्य है की इतने वर्षों बाद प्रभु के दर्शन करने का अवसर मिल रहा है।

ये भी पढ़ें- Ram Mandir: बीजेपी ने साधा सपा पर निशाना, बोले- विरासत में पुरखों ने सनातन धर्म का विरोध दिया

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Recent Posts

Advertisement

‘लालू यादव ने परिवार को बढ़ाया…हमने बिहार को…’, CM नीतीश कुमार का RJD पर निशाना

CM Nitish Kumar: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग हो चुकी है। कल चौथे…

May 12, 2024

राम और राष्ट्र एक दूसरे के पर्याय, जो राम का विरोधी वो राष्ट्र विरोधी, अमेठी में बोले CM योगी

CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कांग्रेस अपने घोषणापत्र में विरासत टैक्स…

May 12, 2024

PM मोदी ने देश के विकास और विरासत दोनों को आगे बढ़ाने का काम किया, गोंडा में बोले अमित शाह

Amit Shah: उत्तर प्रदेश के गोंडा में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री…

May 12, 2024

Bahraich: देश में वही शासन करेगा, जो प्रभु राम को मानता है, बहराइच में गरजे सीएम योगी

Bahraich: देश में राम मंदिर निर्माण पर रामद्रोहियों को ही आपत्ति हो सकती है क्योंकि…

May 12, 2024

फ्रांस के राजनयिक लॉरेंट त्रिपोने ने किया गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन

Gorakhpur: फ्रांस के राजनयिक लॉरेंट त्रिपोने ने रविवार को गोरखनाथ मंदिर में शिवावतार महायोगी गुरु…

May 12, 2024

‘वो अपने बारे में इतना बोलती हैं…कुछ कहने को नहीं बचा’, विक्रमादित्य सिंह ने कंगना रनौत पर कसा तंज

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के तीन चरणों के मतदान हो चुके हैं, चौथे…

May 12, 2024

This website uses cookies.