Advertisement
Uttar Pradesh

UP News: सीएम योगी की पहल से अयोध्या और श्रीलंका के बीच फिर से प्रगाढ़ होंगे रिश्ते

Share
Advertisement

लखनऊ- त्रेतायुग से चले आ रहे श्रीलंका और अयोध्या के बीच प्रगाढ़ संबंधों को एक बार फिर नई ऊंचाई मिलने जा रही है। श्रीलंका के उच्चायुक्त अशोक मिलिंडा मोरागोडा ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की।

Advertisement

इस दौरान उन्होंने श्रीलंका में स्थित अशोक वाटिका की शिला मुख्यमंत्री को भेंट की। साथ ही वाराणसी एयरपोर्ट पर लगाने के लिए दो पेंटिंग्स भी सीएम को भेंट की। मुख्यमंत्री और श्रीलंका के उच्चायुक्त के बीच हुई लंबी वार्ता में दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंधों और पर्यटन को बढ़ावा देने को लेकर विशेष तौर पर चर्चा हुई।

इस दौरान श्रीलंका में रामायण काल से संबंधित विभिन्न स्थलों को विकसित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई, जिससे भारत और खासकर उत्तर प्रदेश के नागरिक श्रीलंका में मौजूद रामायणकालीन स्थलों के दर्शन का अवसर प्राप्त कर सकें।

साथ ही श्रीलंका से बड़े पैमाने पर संजीवनी बूटी के पौधों को यूपी में लाकर लगाने के लिए भी मुख्यमंत्री से कहा है। अशोक मिलिंडा मोरागोडा ने हाल के वर्षों में उत्तर प्रदेश में हुए अभूतपूर्व विकास कार्यो को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि श्रीलंका और यूपी के मध्य रामायण काल से ही मधुर संबंध रहे हैं। ये वार्ता दोनों देशों के मध्य सांस्कृतिक और पर्यटन के क्षेत्र में अधिक सहयोग करने की दिशा में काफी अहम साबित होगी। अशोक मिलिंडा मोरागोडा 2020 से भारत में श्रीलंका के उच्चायुक्त हैं।

Recent Posts

Advertisement

Rajasthan: अकाशीय बिजली का कहर, मकान की छत टूटकर गिरने से माँ बेटी समेत 3 की मौत, 3 घायल

Rajasthan: राजस्थान के हिंडोली के दबलाना थाना क्षेत्र के धाभाइयो का नयागाँव के रघुनाथपूरा मे…

May 11, 2024

Kanpur: इंडी गठबंधन सत्ता में आया तो फिर से लौट आएगा आतंकवाद का दौर : CM योगी

Kanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि अगर इंडी गठबंधन सत्ता में आता है…

May 11, 2024

बिहार में बोले असम सीएम हिमंत… ‘हिन्दू राष्ट्र बना तो आधी समस्याएं अपने आप हल हो जाएंगी’

Assam CM in Begusarai: बिहार के बेगूसराय स्थित बखरी में असम के सीएम हिमंत बिस्वा…

May 11, 2024

रामद्रोही सिर्फ परिवार के लिये राजनीति करते हैं, उन्नाव में गरजे CM योगी

Unnao: राम भक्तों की राजनीति राष्ट्र के लिए होती है। वहीं रामद्रोहियों की राजनीति परिवार…

May 11, 2024

राहुल गांधी के लिए प्रचार करेंगे पप्पू यादव, एक्स पर पोस्ट कर दी जानकारी

Pappu Yadav in Raebareli: लोकसभा चुनाव चल रहे हैं। ऐसे में सारे बड़े नेता अपनी…

May 11, 2024

‘PM मोदी जो भी कहते हैं वह झूठ है’, महाराष्ट्र में बोलीं प्रियंका गांधी… ‘मेरे भाई राहुल ने लोगों की समस्याओं…’

Priyanka Gandhi: महाराष्ट्र के नंदुरबार में 'न्याय संकल्प सभा' को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव…

May 11, 2024

This website uses cookies.