Advertisement
Uttar Pradesh

UP News: खून से लथपथ मिला युवती का शव, कोई भी न कर सका पहचान

Share
Advertisement

UP News: उत्तर प्रदेश स्थित गाजियाबाद (Ghaziabad) में शनिवार(25 नवंबर) को एक खुन से लथपथ युवती की लाश मिली है। यह लाश एटीएस सोसाइटी के टावर-11 के सामने से बरामद की गई। फ्लैट मालिक ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। हालाकिं अभी तक मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। लेकिन पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Advertisement

क्या है पूरा मामला

UP News: जानकारी के मुताबिक टावर नंबर 11 के भूतल पर कारोबारी का परिवार रहता है। किसी कामवस वे कई दिनों से विदेश गए हुए हैं। आज(25 नवंबर) सुबह उनके फ्लैट के बाहर एक युवती की खुन से लथपथ लाश मिली। जिसकी जानकारी आस-पास के लोगों ने पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने देखा कि फलैट के सामने वाले फव्वारे में युवती की लाश पड़ी हुई है। उसके शरीर पर कई जख्म के निशान थे। नाक से खुन निकल रहा था।

सोसाइटी में सुरक्षा के बाद कैसे हुआ हादसा

जिसके बाद शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मगर चार घंटे की पड़ताल के बावजूद युवती की पहचान नहीं कर पाई है। वहीं लड़की को सोसाइटी में किसी ने भी नहीं पहचाना। ऐसे में सवाल उठता है कि सोसाइटी की सुरक्षा के बावजूद कोई लड़की बाहर से अंदर कैसे आ सकती है? वह किसके अपार्टमेंट में परिवार के सदस्यों से मिलने या सामाजिक रूप से रहने के लिए गई थी? हाईराइज सोसाइटी में मिले लड़की के शव के बारे में अधिकारियों ने अभी तक कुछ नहीं कहा है।

उधर, ट्रांस हिंडन जोन में अधिकारियों की सक्रियता भी सवाल उठाती है। घटना के कुछ घंटे बाद दोपहर 12 बजे डीसीपी शुभम पटेल मामले की जांच करने पहुंचे। उनके अलावा इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह और इंदिरापुरम थाना प्रभारी भी घटना पर चुप्पी साधे हुए हैं।

ये भी पढ़ें: आरोप: झाड़-फूंक के नाम पर मौलवी कराता था धर्म परिवर्तन

Follow us on: https://www.facebook.com/HKUPUK

Recent Posts

Advertisement

UP: फिरोजाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, अधिशासी अधिकारी समेत 2 की मौत

UP: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले की मक्खनपुर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी की कार…

May 11, 2024

Delhi: “तानाशाही के खिलाफ हमें लड़ना है”, महरौली में रोड शो के दौरान बोले CM केजरीवाल

Delhi: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को…

May 11, 2024

PM मोदी के नेतृत्व में गांव मजबूत, दलितों को सम्मान और युवाओं की आकांक्षाओं को पंख लगे- जेपी नड्डा

JP Nadda: आंध्र प्रदेश के कुरनूल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा,…

May 11, 2024

Arvind Kejriwal: CM केजरीवाल ने दिल्ली के महरौली में किया रोड शो, पंजाब के CM भगवंत मान भी रहे मौजूद

Arvind Kejriwal: सर्वोच्च न्यायालय से जमानत मिलने और जेल से रिहा होने के बाद आम…

May 11, 2024

ये चुनाव देश बनाने का चुनाव है, ये चुनाव चोर-लुटेरों से देश को बचाने का चुनाव है, झारखंड में गरजे PM मोदी

Jharkhand: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को झारखंड के चतरा में जनसभा को संबोदधित करते…

May 11, 2024

This website uses cookies.