Advertisement
Uttar Pradesh

UP: मंत्री संजीव गौड़ ने ओबरा नगर पंचायत चुनाव के कैम्प कार्यालय का किया उद्घाटन

Share
Advertisement

सोनभद्र के ओबरा नगर पंचायत चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहा है प्रत्याशियों के दिलो की धड़कने भी तेज होती जा रही है। सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया गया है। जिसके बाद प्रत्याशी अपने चुनाव चिन्ह को लेकर जनता के बीच जाकर प्रचार में जुट गए है सभी प्रत्यासी अपने कैम्प कार्यालय का उद्घाटन करने के साथ अपने समर्थकों के साथ चुनाव कैसे जीते इसके लिए कार्यलय में रणनीति तैयार की जा रही है।

Advertisement

वही भाजपा के ओबरा नगर पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी वर्तमान चेयरमैन प्राण मति देवी के कैम्प कार्यालय का उद्घाटन करने प्रदेश सरकार के मंत्री समाज कल्याण राज्य विभाग संजीव गौड़ व पूर्व एमएलसी जय प्रकाश चतुर्वेदी पहुँचे। मंत्री संजू गौड़ ने भगवान राम के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए द्वीप प्रज्वलित किया।

मंत्री संजीव गौड़ ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी लगातार काम कर रहे है। देश के जनता को कैसे लाभ मिले। इसका ख्याल रखते हुए एक आम कार्यकर्ता की तरह लोकसभा चुनाव से लेते हुए नगर निकाय व ग्राम सभा के चुनाव तक जनता के बीच जाकर प्रचार प्रसार कर रहे है। तो हम कार्यकर्ताओ की भी जिम्मेदारी बनती है कि हम लोग बूथ स्तर पर जाकर एक एक बूथ को जीते। इसके लिए कार्यकर्ताओ को आम जनता के घर घर जाकर उनसे मिलना व संवाद करना होगा । जिले में हम सभी दशों निकाय में परचम लहराने का काम करेंगे और योगी आदित्यनाथ के हाथों को मजबूत करेंगे।

वहीं सोनभद्र में ओबरा विधानसभा से विधायक और प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गौड़ की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी है। प्रदेश सरकार के एक मात्र आदिवासी समुदाय से आने वाले मंत्री संजू गौड़ के विधानसभा क्षेत्र के साथ साथ जिले की दशों नगर निकाय की जिम्मेदारी भी उन्ही के कंधों पर है। संजू गौड़ के विधानसभा क्षेत्र में ओबरा, पहली बार नगर पंचायत बनी डाला ,चोपन , रेनुकूट, पिपरी व अनपरा नगर निकाय आता है।

मंत्री संजीव गौड़ ने कहा की हम जिले की दशों निकाय में भाजपा का कमल खिलाएंगे। सभी दशों सीट जीतकर यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों को मजबूत करेंगे। चोपन नगर पंचायत में भाजपा ने अपने सहयोगी निषाद पार्टी के प्रत्याशी को उतारा है वो भी सीट हम जीतेंगे। वही वहाँ भाजपा के पुराने कर्मठ कार्यकर्ता बागी होकर चुनाव लड़ रहे है।

हम लोगो ने उनको समझाने का प्रयास किया है पर वो नहीं माने। वहीं ओबरा नगर पंचायत में भाजपा पिछली बार भी अध्यक्ष का चुनाव जीती थी। इस बार पुनः प्राण मति देवी को जनता जिताकर दोबारा नगर पंचायत अध्यक्ष बनाएगी। यहाँ पर हमारी सहयोगी पार्टी अपना दल के समर्थन से निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में है। पर भाजपा से प्राण मति देवी का किसी से कोई मुकाबला नही है, जनता उनको पसन्द करती है।

रिपोर्ट: प्रवीण पटेल

ये भी पढ़ें:UP: ओवैसी के सांसद की मंच से भड़काऊ बयानबाजी आई सामने, पढ़ें पूरी खबर

Recent Posts

Advertisement

Lok Sabha Speaker: ओम बिरला चुने गए 18वीं लोकसभा के अध्यक्ष, PM मोदी ने दी बधाई

Lok Sabha Speaker: बीजेपी सांसद ओम बिरला को लगातार दूसरी बार लोकसभा का नया स्पीकर…

June 26, 2024

Speaker election: स्पीकर चुनाव में मतदान नहीं कर पाऐंगे 7 सांसद, जानें किसे होगा नुकसान

Speaker election: जब सरकार और विपक्ष में ठनी तो ऐसी ठनी की हमेशा निर्विरोध चुने…

June 26, 2024

इंडी गठबंधन की बैठक : राहुल गांधी चुने गए लोकसभा में नेता विपक्ष

Rahul Gandhi : मंगलवार को इंडी घटक दलों की बैठक में राहुल गांधी को संसद…

June 25, 2024

Asaduddin Owaisi Statement: टी राजा ने ओवैसी पर साधा निशाना, कहा – ‘यहां की राजनीति…’,

Asaduddin Owaisi Statement: 18 वीं लोकसभा का सत्र चल रहा है। नवनिर्वाचित सांसदों ने शपथ…

June 25, 2024

टैक्स बढ़ाने पर केन्या में हिंसक प्रदर्शन, संसद के एक हिस्से को किया आग के हवाले, 10 की मौत

Protest in Kenya: केन्या में टैक्स बढ़ाने वाले फाइनेंस बिल का विरोध किया गया. इस…

June 25, 2024

Pappu Yadav :  ‘छह बार का सांसद हूं, आप मुझे सिखाएंगे, आप कृपा पर जीते होंगे, मैं निर्दलीय जीता हूं’

Pappu Yadav in Sansad: संसद में इस बार विपक्ष मजबूत है. पिछले बार के मुकाबले…

June 25, 2024

This website uses cookies.