Advertisement
Uttar Pradesh

UP: नेशनल क्लाइमेट कॉन्क्लेव का उद्घाटन, पर्यावरण पर होगा विशेष ध्यान

Share
Advertisement

UP: उत्तर प्रदेश सरकार हर क्षेत्र में प्रदेश को अव्वल बनाने की कवायद में जुटी हुई है। शिक्षा और कानून व्यवस्थ के साथ ही पर्यावरण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को दो दिवसीय नेशनल क्लाइमेट कॉन्क्लेव का उद्घाटन किया गया।

Advertisement

‘नेशनल क्लाइमेट कॉन्क्लेव’ का उद्घाटन UP

उत्तर प्रदेश में सोमवार को दो दिवसीय नेशनल क्लाइमेट कॉन्क्लेव का उद्घाटन किया गया। जिसका उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उद्घाटन किया। इस दौरान केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन व श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेन्द्र यादव भी मौजूद रहे। सीएम योगी ने कान्क्लेव में लगाए गए एग्जीबिशन का भी अवलोकन किया। साथ ही जलवायु परिवर्तन व प्रदेश के वृक्षों पर आधारित पुस्तिकाओं का भी विमोचन किया। इस अवसर पर प्रदेश के वन पर्यावरण जंतु उद्याग एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार अरुण कुमार सक्सेना, राज्यमंत्री वन पर्यावरण, जंतु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री केपी मलिक मौजूद रहे।

सीएम योगी ने पर्यावरण को लेकर जाहिर की चिंता UP

लखनऊ में आयोजित किए गए दो दिवसीय नेशनल क्लाइमेट कॉन्क्लेव के उद्घाटन कार्यक्रम में सीएम योगी ने कई मुद्दों पर चिंता जाहिर की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि क्लाइमेट चेंज एक गंभीर समस्या है। जलवायु परिवर्तन से कई देश प्रभावित हुए हैं। वहीं अक्टूबर में आए बाढ़ से कई जिले प्रभावित हुए थे। इस कॉन्क्लेव में जलवायु परिवर्तन पर चर्चा की जाएगी। साथ ही कार्बन उत्सर्जन, ग्लोबल वार्मिंग पर बात भी बात होगी।

यूपी भारत का ग्रोथ इंजन बन रहा है: केंद्रीय मंत्री

स्टेट क्लाइमेट चेंज नॉलेज सेंटर के उद्घाटन के दौरान पर्यावरण क्षेत्र में अच्छे काम करने वाले लोगों और अधिकारियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्पों को पूरा किया जा रहा है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश भारत का ग्रोथ इंजन बन रहा है। क्लाइमेट कॉन्क्लेव 2023 का दो दिवसीय आयोजन पर्यावरण क्षेत्र में मील का पत्थर बनेगा। प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण काम हुए हैं। यह पूरे देश के लिए अनुकरणीय है। 

ये भी पढ़ें: AAP: सिसोदिया-जैन को बेगुनाह साबित करने में जुटी AAP, मिला जनता का समर्थन

Recent Posts

Advertisement

जिन्हें जेहाद से प्यार, वे भिखमंगे पाकिस्तान के पास जाएं, फर्रुखाबाद में बोले CM योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जेहाद की बात करने वालों को शर्म आनी चाहिए।…

May 4, 2024

Lok Sabha Election 2024: इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी ललितेशपति त्रिपाठी ने किया नामांकन, बीजेपी के दावे पर कसा तंज

Lok Sabha Election 2024: भदोही लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन से टीएमसी उम्मीदवार ललितेशपति त्रिपाठी…

May 4, 2024

दिल्ली के अलावा एक शहजादे बिहार में भी, दोनों के रिपोर्ट कार्ड भी सेम- पीएम मोदी

PM Modi in Dharbhanga: बिहार के दरभंगा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित…

May 4, 2024

Uttarakhand Forest Fire: CM धामी ने ली अधिकारियों की बैठक, कहा- ‘डीएम भी मदद करें, मौके पर जाएं डीएफओ’

Uttarakhand Forest Fire: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार (3 मई) को नई दिल्ली स्थित…

May 4, 2024

Gujrat: प्रियंका ने पीएम मोदी को बताया शहंशाह, कहा…कैसे समझेंगे आपकी समस्याएं

Priyanka in Gujrat: गुजरात के बनासकांठा में कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने एक…

May 4, 2024

Badaun: भाजपा ने जनता को धोखा दिया है और उन्हें ठगने का काम किया है, बदायूं में बोले अखिलेश यादव

Badaun: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव शनिवार को बदायूं पहुंचे. जहां पर उन्होंने सहसवान…

May 4, 2024

This website uses cookies.