UP Election 2022: प्रदेश में दोपहर 1 बजे तक हुआ 37 फीसदी मतदान, जानिए 11 जिलों में कितनी हुई वोटिंग

UttarPradesh Elections 2022
नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश के पहले चरण के मतदान के लिए 11 जिलों की 58 सीटों पर वोटिंग (10 फरवरी) हो रही है। इस चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ज्यादातर सीटों पर वोट डाले जाने है। जिसमें पहले चरण में 623 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होना है। आपको बता दें कि कोरोना को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग ने वोटिंग की अवधि सुबह 7 बजे से शाम के 6 बजे तक कर दिया है।
मालूम हो कि शामली, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा और आगरा जिलों की विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। जानकारी के अनुसार शुरुआती 4 घंटों यानी सुबह 11 बजे तक कुल 20.03 प्रतिशत मतदान हो गया। जिसमें सबसे अधिक शामली 22.83 में मतदान हुआ जबकि सबसे कम मतदान अलीगढ़ 17.91 फीसदी हुआ।
सुबह 11 बजे तक हुई 20.03 फीसदी वोटिंग
- शामली- 22.83 फीसदी
- मुजप्फरनगर- 22.65 फीसदी
- मेरठ- 18.54 फीसदी
- मथुरा- 20.73
- हापुड- 22.80
- गाजियाबााद- 18.24
- गौतमबुद्धनगर- 19.23
- बुलंदशहर- 21.62
- बागपत- 22.30
- अलीगढ- 17.91
- आगरा- 20.30
मुजफ्फरनगर में 105 साल की महिला पहुंची वोट देने
वहीं, उत्तर प्रदेश के पहले चरण के मतदान के लिए मुजफ्फरनगर में एक मतदान केंद्र पर 105 साल की वृद्ध महिला मतदान करने पहुंची। इस दौरान उन्होंने बताया कि मैंने विकास और सुरक्षा के लिए मतदान किया है।
दोपहर 1 बजे तक हुआ 37 फीसदी मतदान
- शामली- 41.16 फीसदी
- मुजप्फरनगर- 35.73 फीसदी
- मेरठ- 34.51 फीसदी
- मथुरा- 36.26
- हापुड- 39.97
- गाजियाबाद- 33.40
- गौतमबुद्धनगर- 33.40
- बुलंदशहर- 37.03
- बागपत- 38.01
- अलीगढ- 32.07
- आगरा- 36.39