Advertisement
Uttar Pradesh

UP: तटबंधों पर चल रहे बाढ़ से सुरक्षा, बचाव कार्यो का डीएम ने किया निरीक्षण

Share
Advertisement

UP: उसहैत-उसवा तटबंधों पर चल रहे बाढ़ से सुरक्षा, बचाव एवं कटाव के कार्यो का निरीक्षण करने के लिए शनिवार को जिलाधिकारी मनोज कुमार अन्य अधिकारियों के साथ पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उक्त स्थल पर आगरा कट स्टोन एवं परक्यूपाइन लगाने का कार्य चल रहा है। तटबंध बचाव का कार्य लगभग 95 प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है। डीएम ने शेष कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होने उसावां तटबंध के किमी0 3.085 पर स्थित स्पर की पुर्नस्थापना एवं किमी0 1.500 से किमी0 2.985 के मध्य स्पिल क्लोजिंग के कार्य का निरीक्षण किया।

Advertisement

तत्पश्चात  अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) द्वारा उसहैत तटबंध के ग्राम सरेली के समीप किमी0 2.100 से किमी0 3.200 के मध्य चल रहे बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उक्त स्थल पर 9 नग जी0ई0ओ0 स्टड बनाने का कार्य पूर्ण पाया गया। इस परियोजना का 95 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका, शेष कार्य को 15 जून तक पूर्ण कर लिया जाएगा।

जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता, बाढ़ खण्ड, बदायूँ को निर्देश दिए कि परियोजनाओं के शेष कार्यों को समय से गुणवत्तापूर्वक पूर्ण कर लिया जाए। जिससे बाढ़ के समय किसी प्रकार की जन एवं धन हानि से बचा जा सके। उन्होने कहा कि तटबंधों की सतत निगरानी रखी जाए। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रशासन को सूचित किया जाए। इस अवसर पर सहायक अभियन्ता नेशपाल, अनुज मिश्रा, अवर अभियन्ता राजीव कुमार शर्मा, ठाकुर सिंह एवं राधेश्याम मौजूद रहे।

रिपोर्ट- सोनू यादव

ये भी पढ़े:Chhattisgarh: जनपद उपाध्यक्ष दुर्गाशंकर मिश्रा जेल से रिहा,भाजपाइयों ने निकाला जुलूस

Recent Posts

Advertisement

Bihar : नीरज का तेजस्वी पर तंज… ‘कहां है आपका लोकेशन… जिस गोला पर हैं वहीं से ट्विटर ज्ञान देते रहिएगा’

Neeraj to Tejashwi : बिहार में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जुबानी जंग जारी…

July 5, 2024

Justin Bieber In Anant-Radhika Wedding Function : देसी शादी में लगेगा विदेशी तड़का

Justin Bieber In Anant-Radhika Wedding Function : मुकेश अम्बानी ने अपने छोटे बेटे अनंत अम्बानी…

July 5, 2024

Allegation : वीडियो बनाने पर एसडीएम ने की पत्रकार से मारपीट, मोबाइल भी तोड़ा

Assault on Journalist : सुरजपुर में प्रशासनिक गुंडागर्दी देखने को मिली है. आरोप है कि…

July 5, 2024

Uttarakhand : उत्तराखंड के इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Uttarakhand : कुमाऊं के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है,…

July 5, 2024

Uttarakhand : उत्तराखंड के मदरसों में पढ़ाया जाएगा एनसीईआरटी कोर्स, मदरसा शिक्षक परिषद के अध्यक्ष बोले – ‘415 रजिस्टर्ड मदरसों में..

Uttarakhand : उत्तराखंड के मदरसों में एनसीईआरटी सिलेबस की कीताबों से पढ़ाई होगी। 415 मदरसों…

July 5, 2024

Hathras Stampede News : पीड़ितों से मिलने के बाद राहुल गांधी ने कहा – ‘मुआवजा सही मिलना चाहिए’

Hathras Stampede News : राहुल गांधी हाथरस पहुंचे और उन्होंने हाथरस के पीड़ितों से मुलाकात…

July 5, 2024

This website uses cookies.