Advertisement
Uttar Pradesh

UP: मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने किया 6.5 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण

Share
Advertisement

रामपुर के परंपरागत हस्तशिल्प और कारीगरी को पहचान दिलाने के बाद अब रामपुर के भौतिक परिवेश को बदलने की कवायद शुरू हो चुकी है। इसमें शासन प्रशासन की अहम भूमिका है जिसके मुख्य किरदार के रूप में जिले के पूर्व जिलाधिकारी और मौजूदा मंडलायुक्त आईएएस आंजनेय कुमार सिंह का बड़ा योगदान है। आंजनेय कुमार सिंह के जिलाधिकारी रहते उन्होंने रामपुर के हस्तशिल्प और कारीगरों को बढ़ावा देकर एक नई पहचान दिलाई।

Advertisement

जिससे रामपुर के स्थानीय उत्पादों और कारीगरी को विश्व स्तर पर पहचान मिल सकी। अब रामपुर के भौतिक परिवेश को बदलने की कवायद में भी मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह, जिलाधिकारी रविंद्र कुमार माँदड़ अथक प्रयास कर रहे हैं। आज मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह रामपुर कलेक्ट्रेट पहुंचे।

जहां उन्होंने एनुअल इंस्पेक्शन किया इसके साथ ही नगर पालिका द्वारा सड़क नाली मरम्मत और स्ट्रीट लाइट जैसी 6.5 करोड़ लागत की योजनाओं का लोकार्पण किया। मंडलायुक्त  आंजनेय कुमार सिंह के अनुसार यह पहला चरण है। रामपुर को डिवेलप करने के ख़ाके पर काम चल रहा है। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार माँदड़ भी  प्रयास कर रहे हैं।

इस संबंध में मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने बताया यह हमारा एनुअल निरीक्षण होता है। जिसके क्रम में मैंने कलेक्ट्रेट में निरीक्षण किया है कई सारी चीजें नोट की है। उनके आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी यहां पर बहुत सुधार की गुंजाइश है। उसमें शासन का सहयोग चाहिए और उसमें हम शासन का सहयोग लेंगे मैं इस पर अपनी रिपोर्ट तैयार करके शासन भिजवा दूंगा। अभी रखरखाव के लिए बहुत कुछ करने की जरूरत है। लेकिन स्पेस की कमी है।

जगह की कमी होने से और जो बिल्डिंग है वह बहुत पुरानी बिल्डिंग है। जिसकी वजह से भी समस्याएं हैं। जिस पर जिलाधिकारी काम कर रहे हैं। लेकिन आगे उसके मेंटेनेंस के लिए हमें ज्यादा की जरूरत होगी। उसके लिए मैं शासन से पत्र व्यवहार करूंगा और जिस हिसाब से हमें इंश्योरेंस मिला है। हमें उम्मीद है कि शासन की तरफ से जल्दी ही बेहतर सहयोग मिलेगा। हम इसको और बेहतर स्थिति में ले आ पाएंगे।

यहां पर नगरपालिका के माध्यम से कुछ कार्यों जैसे खासतौर पर सड़क, नाली मरम्मत और लाइट के कार्यों का लोकार्पण किया गया है। यह एक तरीके का एक छोटा सा फेज है जिसकी शुरुआत हुई थी। लोगों की जो प्रॉब्लम्स हमारे पास आते हैं। लोगों की शिकायतें आती है जो नवनिर्वाचित विधायक हैं, उनके पास जाती है। सबको एक साथ मिलाकर नगरपालिका के सहयोग से समस्याओं के निस्तारण का प्रयास किया गया है। तो उसमें सड़क मरम्मत, नाली मरम्मत और इसके साथ-साथ जो लाइट है स्ट्रीट लाइट उस एरिया में नहीं थी। वह एक तरीके से बाईपास हो जाने के बाद से पहले इधर से वाहन गुजरते थे।

बाहर के लेकिन बाईपास हो जाने के बाद बाहर ही बाहर गुजरते हैं यह पूरा एरिया छूठा हुआ था। अब इस लाइटिंग व्यवस्था के बाद यह पूरा एरिया बेहतर हो जाएगा क्योंकि हम लोग रामपुर को डिवेलप करने के लिए एक खाके पर काम कर रहे हैं। एक नक्शे पर काम कर रहे हैं। तो उसके लिए यह शुरुआत होनी जरूरी थी। एक बेहतर शुरुआत इसलिए हमने कर दी है। यह टोटल 6.5 करोड़ रुपए का अभी लोकार्पण हुआ है, उतने का लोकार्पण हुआ है। जिसमें लगभग पौने दो करोड़ से ज्यादा की लाइट है। शेष जो सड़कों, नालियों की मरम्मत है। यह एक पहला चरण है इसके बाद के चरण पर भी कार्य चल रहा है।

रिपोर्ट – सुरेश दिवाकर

ये भी पढ़ें:UP: बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के हीं दौड़ रहे सरकारी वाहन

Recent Posts

Advertisement

‘लालू यादव ने परिवार को बढ़ाया…हमने बिहार को…’, CM नीतीश कुमार का RJD पर निशाना

CM Nitish Kumar: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग हो चुकी है। कल चौथे…

May 12, 2024

राम और राष्ट्र एक दूसरे के पर्याय, जो राम का विरोधी वो राष्ट्र विरोधी, अमेठी में बोले CM योगी

CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कांग्रेस अपने घोषणापत्र में विरासत टैक्स…

May 12, 2024

PM मोदी ने देश के विकास और विरासत दोनों को आगे बढ़ाने का काम किया, गोंडा में बोले अमित शाह

Amit Shah: उत्तर प्रदेश के गोंडा में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री…

May 12, 2024

Bahraich: देश में वही शासन करेगा, जो प्रभु राम को मानता है, बहराइच में गरजे सीएम योगी

Bahraich: देश में राम मंदिर निर्माण पर रामद्रोहियों को ही आपत्ति हो सकती है क्योंकि…

May 12, 2024

फ्रांस के राजनयिक लॉरेंट त्रिपोने ने किया गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन

Gorakhpur: फ्रांस के राजनयिक लॉरेंट त्रिपोने ने रविवार को गोरखनाथ मंदिर में शिवावतार महायोगी गुरु…

May 12, 2024

‘वो अपने बारे में इतना बोलती हैं…कुछ कहने को नहीं बचा’, विक्रमादित्य सिंह ने कंगना रनौत पर कसा तंज

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के तीन चरणों के मतदान हो चुके हैं, चौथे…

May 12, 2024

This website uses cookies.