UP: दिल्ली पुलिस का दावा – साक्षी के हत्यारे को किया गिरफ्तारी

साक्षी के हत्यारे की गिरफ्तारी का दावा करते हुए पुलिस हिरासत में उसकी एक तस्वीर सोमवार दोपहर 3 बजे ट्वीट की गई। न्यूज़ एजंसी एएनआई ने फ़ोटो ट्वीट करते हुए दावा किया कि दिल्ली पुलिस ने साहिल को बुलंदशहर से गिरफ्तार किया है।
वहीं, साहिल की गिरफ्तारी की खबर मीडिया व सोशल मीडिया पर फैलने के बाद जनपद के पुलिस अधिकारियों के फोन्स भी धंधनाने लगे। मगर तब तक बुलन्दशहर पुलिस को इस बात का कोई इल्म नहीं था कि दिल्ली पुलिस ने साहिल को कहां से गिरफ्तार किया और साहिल कहाँ है।
वहीं इसके क़रीब तीन घंटे बाद दिल्ली पुलिस साहिल को अपने साथ लेकर पहासू थाना लेकर पहुंची, पुलिस ने दावा किया कि साहिल पहासू के अटेरना में अपनी बुआ के यहां छुपा था। जबकि दिल्ली पुलिस ने साहिल की गिरफ्तारी का समय 5:15 दर्शाया था। इस तरह साहिल की दिल्ली पुलिस के जवान के साथ फ़ोटो सामने आने के करीब सवा तीन घंटो के बाद दिल्ली पुलिस ने अपनी आमद पहासू थाने में दर्ज कराई। जबकि इसके बाद साहिल को पहासू सीएचसी ले जाकर उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया और यहां से दिल्ली पुलिस उसे कार से अपने साथ ले गई।
ये भी पढ़ें:UP News: मुख्यमंत्री उद्यमी योजना से चयनित उद्यमी मित्रों का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू