Advertisement
Uttar Pradesh

UP Budget 2024 Live Updates: गांवों में बिजली देने के लिए 2000 करोड़ प्रस्तावित

Share
Advertisement

UP Budget 2024 Live Updates: उत्तर प्रदेश सरकार आज यानी 5 फरवरी को 8वां बजट पेश करेगी। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना विधानसभा में बजट पेश करेंगे। इस बजट का आकार 7.5 लाख करोड़ से ज्यादा रहने की उम्मीद है।

Advertisement

‘बजट काम का आन चाहिए नाम का नहीं’- अखिलेश

उत्तर प्रदेश बजट 2024 पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, “भाजपा की सरकार हर बार ये दावा करती है कि सबसे बड़ा बजट आ रहा है… बजट काम का आना चाहिए, बजट केवल नाम का नहीं आना चाहिए। हमें उम्मीद है कि किसान की आय दोगुनी का, बेरोजगार जवान के रोजगार और उत्तर प्रदेश की जनता की सुरक्षा का बजट आएगा।”

UP Budget 2024 Live: अयोध्या दुनिया का बड़ा पर्यटन केंद्र बना

यूपी के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा में बजट पेश करते हुए कहा कि ‘अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर के निर्माण से हमारे सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्र को काफी प्रोत्साहन मिला है. अयोध्या दुनिया का बड़ा पर्यटन केंद्र बन गया है.” भारत और दुनिया भर से यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में भारी वृद्धि हुई है जिससे हमारी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार हुआ है। 

UP Budget 2024-25 Live Updates: युवाओं के लिए भी बजट में खास

उन्होंने बताया कि प्रदेश के 117 विकास खंडों में 124 ग्रामीण स्टेडियम/मल्टीपरपज हॉल का निर्माण किया गया है। प्रदेश की ग्राम पंचायतों में 53,800 युवक मंगल दल एवं 51,300 महिला मंगल दलों का गठन किया जा चुका है। इन दलों क  माध्यम से युवाओं की सहभागिता राष्ट्रीय एवं सामाजिक महत्व के कार्यों में सुनिश्चित कराई गई है। कर्नाटक में 12 से 16 जनवरी, 2023 तक आयोजित 26वें राष्ट्रीय युवा उत्सव में उत्तर प्रदेश के लोकगीत की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अर्जित किया।

UP Budget 2024-25 Live Updates: वाराणसी में बनेगा मेडिकल कॉलेज

उन्होंने कहा कि वाराणसी में मेडिकल कॉलेज बनेगा। वाराणसी में मेडिकल कॉलेज के लिए 400 करोड़ रुपये हैं। 55 लाख लोगों को वृद्धा पेंशन दे रहे हैं। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के लिए 7350 करोड़ रुपये का बजट है। गंगा एक्सप्रेस वे परियोजना के लिए 2057 करोड़ 76 लाख का बजट है। लिंक एक्सप्रेस वे कि लिए 500 करोड़ की धनराशि मिलेगी। अटल इंडस्ट्रियल इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन के लिए 400 करोड़।

यूपी के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा में पेश कर रहे बजट

उन्होंने कहा, “‘डार्क जोन में नए निजी ट्यूबवेल कनेक्शन देने पर लगी रोक हटा दी गई है, जिसका सीधा लाभ करीब एक लाख किसानों को मिला… वर्ष 2023-2024 में अक्टूबर 2023 तक करीब 37 लाख किसान क्रेडिट कार्ड वितरित किए गए। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में वर्ष 2022-2023 के लिए लगभग 10 लाख बीमित किसानों को अक्टूबर 2023 तक 831 करोड़ रुपए की क्षतिपूर्ति का भुगतान किया गया।

यूपी के इतिहास का सबसे बड़ा बजट: खन्ना

बजट में 24 हजार करोड़ रुपये की नई परियोजनाएं हैं। प्रदेश का राजकोषीय घाटा 3.46 फीसदी है। यूपी के इतिहास का सबसे बड़ा बजट है, 7.36 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट है। वर्ष 2024-25 के लिए 7.36 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट है।

1.10 करोड़ लोगों को मिलेगा रोजगार: खन्ना

उन्होंने कहा कि साल 2024 में राज्य में 1.10 करोड़ लोगों को रोजगार मिलेगा। संगठित अपराध खत्म हो गया है और औद्योगिक क्षेत्र तेजी से बढ़ रहा है। व्यापार करने में आसानी की रैंकिंग में राज्य 14वें स्थान पर था लेकिन आज यह दूसरे स्थान पर है।

PM Modi ने ‘सबका साथ सबका विकास’ के नारे को लागू किया: खन्ना

उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा में बजट पेश करते हुए कहा कि “पीएम मोदी ने ‘सबका साथ सबका विकास’ के नारे को लागू किया है और हमारी नीतियां विशेष रूप से युवा महिलाओं, किसानों और गरीबों के उत्थान के लिए समर्पित हैं। सीएम के नेतृत्व में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कानून-व्यवस्था में अभूतपूर्व सुधार हुआ है, इसके साथ ही बुनियादी ढांचे और सामूहिकता में उल्लेखनीय सुधार और विस्तार के परिणामस्वरूप, आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के माध्यम से 40 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।

‘हौसले दिल में जब मचलते हैं आंधियों में चराग जलते हैं’

बजट पेश करने के दौरान वित्त मंत्री ने शायरी भी बोली है। उन्होंने कहा हौसले दिल में जब मचलते हैं आंधियों में चराग जलते हैं।

अयोध्या बड़ा पर्यटन का केंद्र बना: खन्ना

वित्त मंत्री ने कहा उत्तर प्रदेश में रामराज्य है। अयोध्या बड़ा पर्यटन का केंद्र बन गया है। अयोध्या की पहचान आज पूरे विश्व में है। सामाजिक आर्थिंक उन्नती की ओर प्रदेश अग्रसर है। समाज के सभी वर्गों के लिए योजनाएं चल रही हैं। युवा-महिलाएं और किसानों के लिए हमारी नीतियां हैं।

प्रदेश में 2.4 प्रतिशत बेरोजगारी दर: खन्ना

 वित्त मंत्री ने कहा प्रदेश में संगठित अपराध का सफाया हो चुका है। इससे निवेश को बढ़ावा मिला है। प्रदेश में 2.4 प्रतिशत बेरोजगारी दर है।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने किया ट्वीट

आज मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश सरकार आम बजट 2024-25 से संबंधित विषयों पर आयोजित कैबिनेट बैठक में सम्मिलित हुआ।

वित्त मंत्री ने किया ट्वीट

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने भी सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया. इसमें वह पूजा करते दिख रहे हैं. बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री ने लिखा- सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया। सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चित् दुःखभाग् भवेत्।। आज 2024-25 के बजट प्रस्तुति के पूर्व आराध्य से सभी के मंगल की कामना की।

जनता की नजरों में विपक्ष खुद एक सवाल- केशव प्रसाद मौर्य

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “.सरकार की ओर से ये ही प्रयास है कि उत्तर प्रदेश को सर्वोत्तम प्रदेश बनाने वाला प्रदेश हो, लोग अच्छी उम्मीदें रखें। जनता की नजरों में विपक्ष खुद एक सवाल है। देश और दुनिया में यदि विकास की रफ्तार देखनी है तो उत्तर प्रदेश में देखी जा सकती है।”

UP Budget 2024 Live Updates: मेट्रो के विस्तार पर बड़ा पैसा खर्च करने की उम्मीद

योगी आदित्यनाथ सरकार इस बार के बजट में मेट्रो के विस्तार पर बड़ा पैसा खर्च करने वाली है। उम्मीद जताई जा रही है कि सरकार लखनऊ में मेट्रो के विस्तार के साथ ही गोरखपुर, प्रयागराज ,वाराणसी में मेट्रो को बनाने के लिए भी बड़ा बजट देने वाली है।

हर क्षेत्र की आवश्यकताओं को ध्यान रखा गया- मंत्री सुरेश कुमार खन्ना

वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना का कहना है, ”योगी सरकार का 2024-25 का बजट राज्य के लोगों के लिए समृद्धि लाएगा. इससे विकास को गति मिलेगी और 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ा जाएगा. चुनाव के लिए तैयार हैं। हर क्षेत्र की उसकी आवश्यकताओं के अनुसार ध्यान रखा गया है।”

यह भी पढ़ें:-Uttarakhand News: धामी कैबिनेट से मिली UCC ड्राफ्ट को मंजूरी, अब विधानसभा सत्र में पेश होगा विधेयक

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए.हिन्दी ख़बर ऐप

Recent Posts

Advertisement

मोदी सरकार ने यह साबित कर दिया कि भारत कमजोर नहीं- रक्षा मंत्री राजनाथ

Rajnath in Basti: उत्तरप्रदेश के बस्ती में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक जनसभा…

May 18, 2024

किसानों का कल्याण ही मेरी प्राथमिकता- पीएम नरेंद्र मोदी

PM Modi in Haryana: शनिवार को पीएम मोदी ने अंबाला और सोनीपत में जनसभा को…

May 18, 2024

2024 का ये चुनाव भारत के युवाओं को नए अवसर बनाने के लिए- पीएम मोदी

PM Modi in Delhi: उत्तर पूर्वी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को…

May 18, 2024

तीसरी बार मोदी सरकार बनने के छह महीने के भीतर POK हमारा होगा- सीएम योगी

CM Yogi in Palghar: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराष्ट्र के पालघर में शनिवार…

May 18, 2024

हमारे लिए देश सर्वोपरि, हम राष्ट्र के लिए अपना सब कुछ समर्पित कर देंगे: सीएम योगी

CM Yogi in Maharashtra: कांग्रेस और इंडी गठबंधन के पास देश के विकास को लेकर…

May 18, 2024

UP: सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं एवं मतदान कर्मियों के लिए उपलब्ध रहेंगी जरूरी सुविधाएं

Fifth Phase Voting: उत्तरप्रदेश में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण की तैयारियां पूरी हो चुकी…

May 18, 2024

This website uses cookies.