Advertisement
Categories: Uttar Pradesh

UP ब्लॉक प्रमुख चुनाव में कई जगह हुई हिंसा, सीतापुर में सपा-BJP कार्यकर्ताओं के बीच फायरिंग

Share
Advertisement

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में गुरुवार को 825 क्षेत्र पंचायतों में अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन किए जा रहे हैं। हाल ही में हुए जिला पंचायत चुनाव में कई जगह हिंसा की घटनाएं सामने आईं थी, जिसके बाद एक बार फिर से ब्लॉक प्रमुख पद के नामांकन के दौरान यूपी के कई जिलों में बीजेपी और सपा के कार्यकर्ताओं में झटप हुई।

Advertisement

मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, सूबे में कहीं ईंट-पत्थर चले तो कहीं पुलिस को स्थिति संभालने के लिए लाठियां चटकानी पड़ीं। भाजपा और सपा के कार्यकर्ताओं के हंगामें कई जगह लोग घायल हुए हैं। कई जगह सपा और बीजेपी कार्यकर्ताओं की जंग को पुलिस तमाशबीन बनकर देखती नजर आई। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के कन्नौज, इटावा, बांदा, फर्रुखाबाद, जालौन, हमीरपुर, उन्नाव से हंगामे की खबरें आईं हैं।

सीतापुर में हथगोले चले और कई राउंड हुई फायरिंग

सीतापुर जिले के थाना कमलापुर इलाके में गुरुवार को कसमंडा ब्लॉक में नामांकन करने जा रही भाजपा से बागी उम्मीदवार को रोका गया। इस दौरान हथगोले चले और कई राउंड फायरिंग हुई। फायरिंग  की घटना के बाद पुलिस ने लोगों पर लाठियां चलाईं। हालांकि, पुलिस ने स्थिति पर जल्द काबू पा लिया।

उन्नाव जिले में ब्लॉक प्रमुख पद के नामांकन के दौरान नवाबगंज और असोहा में हंगामा हुआ। नवाबगंज में BJP समर्थित प्रत्याशी के समर्थकों ने निर्दलीय उम्मीदवार का पर्चा फाड़ दिया। इस पर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए उपद्रवियों को खदेड़ दिया। मामले की खबर मिलते ही डीएम और एसपी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पर्चा फाड़ने वालों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

वहीं असोहा में सपा समर्थित प्रत्याशी को नामांकन कराने से रोका गया। इस पर विधान परिषद के सदस्य सिंह सुनील साजन समेत कई सपा नेता और कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और विरोध जताया।

कन्नौज जिले के ब्लॉक तालग्राम में सपा और भाजपा प्रत्याशियों के समर्थकों में नामांकन करने को लेकर हुए झड़प हुई और मामला इतना बढ़ गया कि दौनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ। पुलिस ने हंगामा करने वालों परल जमकर लाठियां भांजीं।  वहीं फर्रुखाबाद में राजेपुर ब्लॉक प्रमुख के नामांकन करने आए भाजपा प्रत्याशी पल्लव सिंह सोमवंशी के काफिले को राजेपुर तिराहे पर बैरियर पर लगे पुलिसकर्मियों ने रोक लिया।

मौके पर सबसे आगे विधायक सुशील शाक्य की गाड़ी निकाली गई। इसके बाद पूर्व BJP जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह की गाड़ी भी निकल गई थी। प्रत्याशी की गाड़ी रोके जाने की जानकारी पर पूर्व जिला अध्यक्ष वापस आए और बैरियर पर तैनात दरोगा से अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए भिड़ गए। स्वयं बैरिकेडिंग हटा दी जिससे लगभग दो दर्जन गाड़ियां अंदर चली गईं। पुलिस तमाशा देखती रह गई।

        

Recent Posts

Advertisement

भूमि सुधार विभाग के अंतर्गत 9,888 अभ्यर्थी चयनित, CM नीतीश ने बांटे नियुक्ति पत्र

Jobs in Bihar : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित 'संवाद' में राजस्व एवं…

July 3, 2024

अयोध्या पहुंचे बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने श्रीराम के चरणों में समर्पित किया मुरेठा, करवाया मुंडन

Samrat in Ayodhya : बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी अयोध्या पहुंचे. वह अयोध्या विशेष…

July 3, 2024

Jai Jagannath Rathyatra :  इस बार 2 दिन की रथयात्रा, 7 जुलाई की शाम को होगी शुरू, 8 को गुंडिचा मंदिर पहुंचेंगे रथ…

Jai Jagannath Rathyatra : ओडिशा के पुरी में प्रतिवर्ष निकलने वाली जगन्नाथ रथयात्रा इस साल…

July 3, 2024

Hemant Soren: हेमंत सोरेन फिर बनेंगे झारखंड के CM, चंपई सोरेन देंगे इस्तीफा

Hemant Soren: हेमंत सोरेन एक बार फिर झारखंड के सीएम बनेंगे. सत्तारूढ़ विधायकों की आज…

July 3, 2024

Hathras Stampede: CM योगी पहुंचे हाथरस, सर्कि‍ट हाउस में लिया हालात का जायजा, घायलों से करेंगे मुलाकात

Hathras Stampede: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को हाथरस पहुंचे. इसके बाद उन्होंने सर्किट…

July 3, 2024

Mobile Recharge: महंगाई की मार- जियो, एयरटेल के बाद अब वोडाफोन-आइडिया भी बढ़ाएगी दाम

ग्राहकों की जेब पर पड़ेगा अतिरिक्त बोझ Mobile Recharge: देश के टेलीकॉम सेक्टर में एक…

July 3, 2024

This website uses cookies.