Advertisement

आज गंगा में प्रवाहित की यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह की अस्थियां, भावुक हुए राजवीर सिंह

Share
Advertisement

नई दिल्ली: यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह (Former CM Kalyan Singh) की अस्थियों को आज बुलंदशहर (Bulandshahr) के राजघाट पर गंगा में विसर्जित किया गया है। इस दौरान कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह और कई बीजेपी नेताओं ने उनकी अस्थियों को गंगा (Ganges) में प्रवाहित किया। साथ ही प्रदेश बीजेपी अब कल्याण सिंह की श्रद्धांजलि सभाओं को प्रदेश में बड़े स्तर पर मनाएगी।

Advertisement

उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम कल्याण सिंह (Former CM Kalyan Singh) की अस्थियां वैदिक मंत्रोचार के बीच आज (शुक्रवार) नरोरा गंगा (Narora Ganga) में विसर्जित की गई है। इस दौरान आर्य समाज के आचार्यों के एक दल ने वैदिक मंत्रों का जाप किया। वहीं, कल्याण सिंह के पुत्र एटा सांसद राजवीर सिंह (Rajveer Singh) उर्फ राजू भैया, पौत्र राज्यमंत्री संदीप सिंह (Minister of State Sandeep Singh) ने पूजा अर्चना कर अस्थियों को विसर्जन किया है।

मालूम हो कि पूर्व सीएम कल्याण सिंह (Kalyan Singh) की अस्थियों को विसर्जन करते समय राजवीर सिंह (Rajveer Singh) भावुक हो गए थे। अस्थि विसर्जन के बाद हुई बातचीत में राजवीर सिंह ने बताया कि अस्थि कलश लेकर परिवार काशी (Kashi) और अयोध्या (Ayodhya) समेत हरिद्वार (Haridwar) जाएगें।

बता दें कि राम मंदिर निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले कल्याण सिंह के निधन के बाद बीजेपी उनको सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर रही है। बुलंदशहर में अस्थि विसर्जन के बाद अब उनकी अस्थियों को प्रयागराज और हरिद्वार में भी विसर्जित किया जाएगा। साथ ही कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए कई जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसके लिए जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें