सूर्यकुमार यादव वेस्टइंडीज दौरे पर भारतीय टीम के कप्तान होंगे। रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या की अनुपस्थिति में सूर्या को ODI और टी-20 टीम की कमान सौंपी गई है। सूर्यकुमार यादव आयरलैंड और न्यूजीलैंड सीरीज में हार्दिक पंड्या के डिप्टी की भूमिका में रह चुके हैं।
इसके साथ ही सूर्यकुमार यादव ODI वर्ल्ड कप 2023 खेलते हुए नजर आएंगे। BCCI सूर्यकुमार यादव को एशिया कप के दौरान टॉप ऑर्डर में खेलने का मौका देगी। इस प्रदर्शन के आधार पर सूर्या का चयन वर्ल्ड कप के लिए भी किया जाएगा।
चयनकर्ताओं का मानना है कि इंडियन विकेट्स पर सूर्यकुमार यादव का आक्रामक अंदाज इंडियन टीम के बहुत काम आएगा। ताबड़तोड़ बल्लेबाज ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में WTC फाइनल में मिली करारी हार से BCCI ने सबक सीख लिया है। ऐसे में वर्ल्ड कप के लिए कुछ अलग करने की रणनीति तैयार की जा रही है।
IPL 2023 में सूर्यकुमार यादव ने 181.14 की स्ट्राइक रेट से 605 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 5 अर्धशतक आए। सूर्या के व्हाइट बॉल में किए गए इस प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं को उनपर भरोसा करने के लिए मजबूर कर दिया है।
IPL शुरू होने से पहले कंगारुओं के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज में सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा था। ऐसे में आलोचक IPL में भी सूर्यकुमार यादव से खराब प्रदर्शन की आस लगाए हुए थे। पर सूर्यकुमार यादव ने अकेले ही मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ तक का सफर तय करा दिया।
इस प्रदर्शन से सूर्यकुमार यादव की मेंटल स्ट्रेंथ का भी पता चलता है। ऐसे में BCCI उन्हें टीम से बाहर रखने का जोखिम मोल नहीं लेना चाहती। व्हाइट बॉल से टीम इंडिया के लिए सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन अच्छा रहा है। उन्होंने 48 टी-20 मुकाबलों में 176 की स्ट्राइक रेट से 1675 रन बनाए हैं।
इस दौरान सूर्या के बल्ले से 3 शतक और 13 अर्धशतक आए हैं। सूर्यकुमार यादव आज भी ICC रैंकिंग में दुनिया के नंबर वन टी-20 बल्लेबाज हैं। 21 ODI पारियों में 3 दफे नाबाद रहते हुए सूर्यकुमार यादव ने 433 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्धशतक आए हैं।
10 साल लगातार घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बावजूद सूर्यकुमार यादव को भारतीय टीम में अवसर नहीं मिल सका था। अब वह टीम इंडिया की कमान संभालेंगे। यह पहली बार होगा, जब सूर्या ODI वर्ल्ड कप खेलने उतरेंगे। उम्मीद है कि सूर्यकुमार यादव बल्ले का जौहर दिखाएंगे। टीम इंडिया को 12 साल बाद विश्व विजेता बनाएंगे।
Nalanda news: हरनौत प्रखंड के कल्याणबिगहा थाना क्षेत्र के एक विद्यालय के शिक्षक पर छात्राओं…
Road Accident in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के कवर्धा से बड़े हादसे की ख़बर है. यहां तेंदूपत्ता…
CM Yogi in Chandigarh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चंडीगढ़ में एक जनसभा…
Film Stars Caste Vote: लोकतंत्र के पांचवें चरण में फिल्मी सितारों ने भी वोटिंग की.…
Threat to CM Kejriwal: ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की…
Basti: सोमवार को पांचवे चरण के चुनाव के लिए मतदान जारी है. वहीं यूपी में…
This website uses cookies.