Advertisement
Uttar Pradesh

आंधी ने मचाई तबाही, पेड़ गिरने से शादी में आई महिला की मौत, बिजली के खंभे उखड़े

Share
Advertisement

अलीगढ़ में तेज आंधी (storm wreaked havoc) में पेड़ गिरने से 28 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला शादी में शामिल होने आई थी। वहीं देर रात आंधी तूफान में फंस गई। इस तेज आंधी से कई जगह बिजली के खंभे भी उखड़ गए। जिसमें एक दर्जन मवेशी घायल हो गये और एक भैंस की मौत हो गई। महिला की मौत से घर में कोहराम मच गया। घटना थाना अतरौली के हरमाया नगला की है।

Advertisement

पेड़ गिरने से शादी में आई महिला की मौत

देर रात अलीगढ़ में तेज आंधी (storm wreaked havoc) तूफान में चारों तरफ तबाही का नजारा सामने आया। कहीं पेड़ टूटकर गिरे तो कहीं विद्युत पोल से बिजली व्यवस्था चरमरा गई। वहीं जवां इलाके में बिजली का खंभा गिरने से एक भैंस की मौत हो गई। जबकि जवां के गांव रायपुर में कई दर्जन विद्युत पोल टूट गए। इस आंधी से आम की फसल को भी भारी नुकसान हुआ है। कच्चे आम टूट कर गिर गए। जिससे आम की बागवानी कर रहे किसानों को भारी नुकसान हुआ है।

बिजली के खंभे उखड़े

देर रात और फिर सुबह तड़के तेज आंधी आने से कई गांव में बिजली के पोल और पेड़ उखड़ गये। वहीं अतरौली के हरमाया नगला में बारात में आई 28 वर्षीय मीना देवी तेज आंधी में फंस गई। तेज आंधी में वह दूसरी जगह नहीं निकल पाई और पेड़ गिरने से मीना देवी दब गई। इस घटना के बारें में गांव के लोगों ने बताया कि कुल्हाड़ी से पेड़ को काटकर मीना देवी को निकाला, लेकिन मीना देवी की जान जा चुकी थी। मीना देवी शादी में आई थी और करीब ही उनका मायका भी था। मीना देवी के शादी के तीन साल हुए हैं और एक बच्चा भी है।

Recent Posts

Advertisement

शिवपाल यादव का जुबानी हमला, बोले- ‘BJP वालों को ऐसा इंजेक्शन लगाना कि इनकी चीख दिल्ली तक पहुंचे’

Shivpal Yadav: लोकसभा चुनाव 2024 के दो चरणों का मतदान सकुशल संपन्न हो चुका है।…

May 1, 2024

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची अयोध्या, सरयू तट पर आरती…हनुमान गढ़ी और रामलला के करेंगी दर्शन

President Murmu Visit Ayodhya: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अयोध्या पहुंची। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनका स्वागत…

May 1, 2024

Bihar: गैस सिलेंडर फटने से हुए हादसे में चार लोगों की मौत पर सीएम नीतीश ने जताया दुःख

CM Nitish: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने किशनगंज जिले के पौआखाली में गैस सिलेंडर…

May 1, 2024

सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ की मौत, दावा- अमेरिका में हमलावरों ने मारी गोली !

Goldy Brar Death: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की…

May 1, 2024

सियासत जारी: खरगे का जवाब चिराग ने दिया, रविशंकर ने तेजस्वी पर पलटवार किया

INDI Vs NDA: बिहार में सियासत के मैदान में जुबानी जंग जारी है. ये जनता…

May 1, 2024

This website uses cookies.