Advertisement
Uttar Pradesh

उत्तराखंड में Shrikant Tyagi की तलाश जारी, CM धामी बोले- जरूरत पड़ी तो सख्त एक्शन लिया जाएगा

Share
Advertisement

नोएडा की पॉश सोसाइटी में एक महिला के साथ दुर्व्यवहार करने वाले श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) को पकड़ने के लिए पुलिस द्वारा बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया है। अब खबर है कि श्रीकांत त्यागी के नोएडा से भागने के बाद ऋषिकेश में है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि अगर जरूरत पड़ी तो वहां भी सख्त एक्शन लिया जाएगा।

Advertisement

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि उत्तराखंड प्रशासन यूपी पुलिस के साथ मिलकर काम कर रहा है और अगर जरूरत पड़ी तो वहां भी सख्त एक्शन लिया जाएगा। ऐसी खबरें हैं कि श्रीकांत त्यागी ऋषिकेश में छिपा हो सकता है।

श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) मामले पर उत्तराखंड DGP अशोक कुमार ने कहा कि अभी तक हमारे पुलिस मुख्यालय को उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा संपर्क नहीं किया गया है। इसके बावजूद मैंने देहरादून और हरिद्वार के SSP को कहा है कि यदि कोई भी मदद उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा मांगी जाती है तो तुरंत मदद की जाए।

देहरादून एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने कहा कि उन्हें नोएडा के पुलिस कमिश्नर का फोन आया था, लेकिन ऋषिकेश में त्यागी के स्थान के बारे में कोई विशेष जानकारी उनके साथ साझा नहीं की गई थी। अगर कोई जानकारी हमारे साथ साझा की जाती है, तो हम कार्रवाई करेंगे। 

बता दें घटना के बाद से ही त्यागी फरार चल रहा है। नोएडा पुलिस त्यागी के कई संभवित ठिकानों पर छापे मार रही है, लेकिन अभी तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी। पुलिस ने त्यागी पर 25 हजार रुपये इनाम की घोषणा भी की है।

Recent Posts

Advertisement

आम आदमी पार्टी की तरफ से कोऑर्डिनेशन की जिम्मेदारी संभालेंगे दुर्गेश पाठक: संदीप पाठक

AAP: लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच कोऑर्डिनेशन कमेटी की…

May 1, 2024

गुजरात में दहाड़े PM मोदी, बोले- ‘कांग्रेस वाले और उनकी जमात कान खोलकर सुन लें, जब तक मोदी जिंदा है…’

PM Modi: गुजरात के बनासकांठा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने जनसभा को संबोधित…

May 1, 2024

शिवपाल यादव का जुबानी हमला, बोले- ‘BJP वालों को ऐसा इंजेक्शन लगाना कि इनकी चीख दिल्ली तक पहुंचे’

Shivpal Yadav: लोकसभा चुनाव 2024 के दो चरणों का मतदान सकुशल संपन्न हो चुका है।…

May 1, 2024

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची अयोध्या, सरयू तट पर आरती…हनुमान गढ़ी और रामलला के करेंगी दर्शन

President Murmu Visit Ayodhya: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अयोध्या पहुंची। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनका स्वागत…

May 1, 2024

Bihar: गैस सिलेंडर फटने से हुए हादसे में चार लोगों की मौत पर सीएम नीतीश ने जताया दुःख

CM Nitish: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने किशनगंज जिले के पौआखाली में गैस सिलेंडर…

May 1, 2024

सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ की मौत, दावा- अमेरिका में हमलावरों ने मारी गोली !

Goldy Brar Death: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की…

May 1, 2024

This website uses cookies.