Advertisement

Swami Prasad Maurya ने रामचरितमानस पर फिर दिया विवादित बयान

Share
Advertisement

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर आपत्तिजनक बयान दिया है। दरअसल, उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने नवरात्रि दुर्गा सप्तमी भगवान राम के जन्मदिन पर रामनवमी पर अखंड रामायण पाठ कराए जाने को लेकर निर्देश दिए हैं। इसको लेकर मौर्य का बयान सामने आया है।

Advertisement

‘रामचरितमानस का पाठ कराने के लिए मजबूर’

स्वामी प्रसाद मौर्य ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘अब पूरे देश में लोग अपने आप रामचरितमानस का पाठ करना बंद कर दिया इसलिए सरकार अपने खर्चे से रामचरितमानस का पाठ कराने के लिए मजबूर हो रही है और जो रामचरितमानस का पाठ पढ़ाने की बात कर रहे हैं वो इस देश की महिलाओं, आदिवासियों, दलितों और पिछड़ों के सम्मान के दुश्मन है।’ मौर्य ने आगे कहा, ‘किसी भी पंथनिरपेक्ष धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक सरकार को एक धर्म विशेष को बढ़ावा देना संविधान के निर्देशों का उल्लंघन है। हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं एक ही धर्म को बढ़ावा क्यों? सरकार सब की है अगर सरकार को बढ़ावा देना ही है तो सभी धर्मों को समान रूप से बढ़ावा देने के लिए अपने सरकारी कोष से धन देने का काम करें उसका हम स्वागत करेंगे।

फिर दिया रामचरितमानस पर विवादीत बयान

स्वामी प्रसाद मौर्य बीते दिनों रामचरितमानस को लेकर दिए गए अपने विवादित बयान की वजह से काफी चर्चा में रहे थे। एक बार फिर मौर्य ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ‘आज जो पूरी दुनिया में विवादित महाकाव्य तुलसीदास की रामचरितमानस तुलसीदास की रामचरितमानस जिसमें इस देश की महिलाओं को प्रताड़ित करने शूद्र समाज को अपमानित और प्रताड़ित करने शूद्र समाज की तमाम जातियों को जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर नीच और अधर्म कहने का काम करती है, उसका पाठ कराने का मतलब है यह सरकार देश की महिलाओं आदिवासियों दलितों और पिछड़ों को अपमानित करने की परिधर है, जिनके सम्मान की दुश्मन है इसलिए इसको बढ़ावा देने के लिए सरकार ने सरकारी खजाना खोल दिया है।

नवरात्रि के सरकार देगी एक लाख रूपए

यूपी की योगी सरकार ने चैत्र नवरात्रि के लिए बड़ा ऐलान किया है। योगी सरकार ने चैत्र नवरात्रि पर शक्तिपीठों और मंदिरों में विशेष आयोजन करने का ऐलान किया है। इसके लिए शक्तिपीठों और मंदिरों को एक लाख रुपए की राशि भी दी जाएगी। पूरे प्रदेश के सभी मंदिरों में अखंड रामायण और दुर्गा सरस्वती का पाठ किया जाएगा। इसको लेकर ही स्वामी प्रसाद मौर्य ने यह बयान दिया है।

अखिलेश यादव ने साधा निशाना

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी योगी सरकार के निर्देश पर निशाना साधा है। सपा अध्यक्ष ने ट्वीट करते हुए लिखा कि सपा सरकार के समय पुजारियों के लिए मानदेय दिया गया था व दर्शनार्थियों को कई सुविधाएँ उपलब्ध थीं।आज भाजपा सरकार न तो पुजारियों का मानदेय बढ़ा रही है न जनता के लिए सुविधाएँ बस धन उगाही के नये-नये तरीके ढूँढ रही है। अखिलेश ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए लिखा भाजपा धर्म का बाज़ारीकरण कर आस्थाओं का शोषण न करे, जनता आक्रोशित है।

ये भी पढ़ें: Sambhal: पत्रकार ने मंत्री से पूछा विकास पर सवाल तो बीजेपी ने कराई एफआईआर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *