Advertisement
Uttar Pradesh

सीतापुर: 20 किलोमीटर की दूरी तय करने में एंबुलेंस को लगे तीन घण्टे, महिला की हुई मौत

Share
Advertisement

उत्तर प्रदेश सरकार लगातार सूबे में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के प्रयास करती रहती है।  बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के चलते आए दिन जनहानी हो जाती है। ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश जनपद के सीतापुर इलाके से सामने आया है। जहां रविवार के दिन रात लगभग 10:30 बजे अचानक एक महिला की घर पर हालत बिगड़ गयी। परिजनों के द्वारा बीसीओ बार एंबुलेंस के लिए फोन भी लगाया गया। जिसके बाद एंबुलेंस को घर तक पहुंचने में 2 घंटे लग गए। जब एंबुलेंस पहुंची तब महिला को देर रात 1:10 पर सीतापुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Advertisement

परिजनों ने एंबुलेंस सेवा पर लगाए आरोप

वहीं परिजनों के द्वारा एंबुलेंस सेवा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि लगभग 3 घंटे तक महिला तड़पती रही और महिला को उपचार नहीं मिल पाया। सही समय पर एंबुलेंस बीमार महिला को मिल जाती तो शायद वह जिंदा होती और वह अस्पताल पहुंच जाती। 20 किलोमीटर की दूरी तय करने में एंबुलेंस के द्वारा 3 घंटे का समय बर्बाद कर दिया गया। जिससे महिला की जान चली गई।

हालांकि इस मामले में अब स्वास्थ्य विभाग का कोई भी अधिकारी कर्मचारी बोलने को तैयार नहीं है। पीड़ित परिवार के आंसू स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही को बयां कर रहे हैं। ऐसे में अब देखने वाली बात होगी कि स्वास्थ्य महकमा लापरवाह एंबुलेंस सेवा में तैनात कर्मचारियों और अधिकारियों पर क्या कार्रवाई करता है।

ये भी पढ़े: मुजफ्फरनगर: बाढ़ ग्रस्त इलाकों में कपड़े उतार कर पानी में उतरे केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, पढ़ें पूरी ख़बर

Recent Posts

Advertisement

तीसरी बार मोदी सरकार बनने के छह महीने के भीतर POK हमारा होगा- सीएम योगी

CM Yogi in Palghar: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराष्ट्र के पालघर में शनिवार…

May 18, 2024

हमारे लिए देश सर्वोपरि, हम राष्ट्र के लिए अपना सब कुछ समर्पित कर देंगे: सीएम योगी

CM Yogi in Maharashtra: कांग्रेस और इंडी गठबंधन के पास देश के विकास को लेकर…

May 18, 2024

UP: सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं एवं मतदान कर्मियों के लिए उपलब्ध रहेंगी जरूरी सुविधाएं

Fifth Phase Voting: उत्तरप्रदेश में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण की तैयारियां पूरी हो चुकी…

May 18, 2024

2019 में लालगंज सीट पर भाजपा को हुआ था नुकसान, इस बार यहां भी कमल खिलाने योगी करेंगे प्रचार

Lucknow: चुनावी पिच पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को छह रैली करेंगे।…

May 18, 2024

हरियाणा की युवती ने मुजफ्फरनगर के एक युवक पर लगाया लव जिहाद का आरोप

Love Jihad: उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में लव जिहाद का एक मामला सामने आया…

May 18, 2024

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने परिवार संग किया रामलला का दर्शन-पूजन

Ayodhya: रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद से लगातार देश के विभिन्न प्रदेशों के लोग…

May 18, 2024

This website uses cookies.