Advertisement
Uttar Pradesh

UP से आया सेक्स रैकेट का मामला, घर में ऐसे हाल में मिलीं आठ लड़कियां और 10 लड़के

Share
Advertisement

Uttar Pradesh: बरेली के सौफुटा रोड से एक सनसनी वारदात सामने आई है। दरअसल, कुछ लोगों का आरोप है कि वहां के एक मकान में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है। जिसके चलते आसपास के लोगों ने मिलकर उस घर के सामने जमकर हंगामा किया।

Advertisement

यह है पूरा मामला

यह घटना डेलापीर से सौ मीटर दूर एक निजी अस्पताल के पास के घर की है। जहां सुभाष नगर क्षेत्र का एक परिवार अपने ही घर के एक लड़के का पीछा करते हुए पहुंचा था। परिवारजनों का कहना था कि कुछ दिनों से लड़का घर से पैसे और जेवर लेकर बाहर निकल रहा था। परिवार के लोगों को शक हुआ कि लड़का गलत महिलाओं के संपर्क में है। इसलिए कल यानी रविवार (03 सितंबर) की रात परिवार वाले उसका पीछा करते हुए इस घर तक पहुंचे। घर में घुसने से पहले उन्होंने वीडियो बनाना भी शुरू कर दिया था। जब वे घर में प्रवेश हुए तो वहां पहले से 8 लड़कियां और 10 लड़के मौजूद थे।

पश्चिम बंगाल और बिहार प्रांत की लग रहीं थी लड़कियां

लोगों ने जब वीडियो बनाते हुए ही लड़कियों से बात करनी शुरू की तो उन्होंने अलग-अलग बातें बताईं। किसी ने कहा कि वह अपने मौसा के घर रहने आई हैं। किसी ने बताया कि ये एक सैन्यकर्मी का घर है जो उसने किराये पर लिया है। बोलचाल से कुछ लड़कियां पश्चिम बंगाल और बिहार प्रांत की लग रही थीं। लोगों का आरोप था कि मकान में कई आपत्तिजनक चीजें बरामद हुई हैं। 

हालांकि इज्जतनगर थाने के दरोगा ने सब आरोप खारिज कर दिए। इस बीच तक अधिकतर लड़के लड़कियां मौके से फरार हो गए। इंस्पेक्टर इज्जतनगर अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि एक व्यक्ति ने सूचना दी थी। मौके पर पुलिस पहुंची लेकिन कुछ आपत्तिजनक नहीं मिला।

ये भी पढ़ें: यूपी: बाराबंकी में तीन मंजिला इमारत गिरी, मलबे में दबकर 2 की मौत, 12 घायल

Recent Posts

Advertisement

मैं ऐसे नतीजों की जिम्मेदारी लेता हूं, मुझे सरकार की जिम्मेदारी से मुक्त किया जाए- देवेंद्र फडणवीस

BJP Maharashtra: महाराष्ट्र में बीजेपी के खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेते हुए बीजेपी नेता और…

June 5, 2024

PM Modi Resign: PM मोदी ने राष्ट्रपति को सौंपा इस्तीफा, 8 जून को तीसरी बार ले सकते हैं शपथ

PM Modi Resign: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार 5 जून को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति…

June 5, 2024

Loksabha Election: कांग्रेस नेता के बयान से सियासी उबाल आना तया, कहा- मोदी नहीं पूर्व सीएम बने प्रधानमंत्री

Loksabha Election: कांग्रेस नेता के बयान से सियासी उबाल आना तया, कहा- मोदी नहीं पूर्व…

June 5, 2024

t20 वर्ल्ड कप 2024: भारत बनाम आयलैंड का होगा मुकाबला… जानिए पिच रिपोर्ट

टी20 वर्ल्ड कप 2024 : वर्ल्ड कप का आगाज हो गया है। आज भारतीय टीम…

June 5, 2024

‘छपरा के हित में करूंगा काम, जिन्होंने मत दिया उनका और जिन्होंने मत नहीं दिया उनका भी सांसद हूं’

Rajiv Pratap Rudy: छपरा से भाजपा ने जीत की हैट्रिक लगा दी है। छपरा सांसद…

June 5, 2024

Lallu Singh: क्या लल्लू सिंह हार से लाल-पीला हुए सोनू निगम ? जानें वायरल हो रहा पोस्ट की सच्चाई

Lallu Singh: लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम स्पष्ट हो चुके हैं। एनडीए को 292 तो…

June 5, 2024

This website uses cookies.