Advertisement

अमेठी में एसडीएम व नगर पंचायत अध्यक्ष ने चलाया प्लास्टिक मुक्त अभियान

Share
Advertisement

विश्वभर में प्लास्टिक से हो रहे नुकसान को लेकर देश-विदेश हर तरफ बड़ा अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत उत्तर प्रदेश के अमेठी में उपजिलाधिकारी व नगर पंचायत अध्यक्ष के नेतृत्व में आज अमेठी को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए अभियान चलाया गया। इसी के साथ प्लास्टिक से हो रहे नुकसान के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। इसी के साथ पूरे शहर के अंदर सभी दुकानों पर चेकिंग अभियान चलाकर जुर्माना लगाया गया। बता दें अमेठी को प्लास्टिक मुक्त और पर्यावरण को शुद्ध बनाने के लिए अभियान चलाया गया है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के खिलाफ SC पहुंची शिवसेना, आज शाम 5 बजे होगी सुनवाई

प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए चला अभियान

आपको बताते चलें कि अमेठी को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्रमा देवी और अमेठी उपजिलाधिकारी प्रीति तिवारी के नेतृत्व में पूरे शहर में अभियान चलाकर लोगों को जागरुक बनाया गया। बता दें अमेठी के अस्पताल गांधी चौक व अमेठी कस्बे के दुकानदारों के यहां चेकिंग किया गया व प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया। इसी के साथ प्लास्टिक पर रोक के बारे में कहा कि यह प्रतिबंधित है। इसी के साथ लोगों को समझाया भी की प्लास्टिक में समान बेचना एक अपराध है। अगर बेचते हुए पकड़े गए तो इसपर जुर्माना हो सकता है।

इसी के साथ आसपास के इलाके में फैले प्लास्टिक को खुद साफ किया और लोगो को फैले हुए प्लास्टिक की साफ सफाई करने के दिशा निर्देश भी दिए। वहीं उपजिलाधिकारी प्रीति तिवारी ने बताया कि हम लोगों ने आज अभियान चलाया है और यह अभियान आज से 3 तारीख तक चलाया जाएगा। उन्होंने ये भी बताया की फेंके हुए प्लास्टिक को जानवर खाकर मर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: केंद्र सरकार के ‘अग्निपथ’ योजना का जयंत चौधरी ने किया विरोध

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें