Advertisement
Uttar Pradesh

Sambhal: पुलिस ने किया अवैध हथियार बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़

Share
Advertisement

उत्तर प्रदेश के संभल में पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर भारी संख्या में अवैध शस्त्र बरामद किए हैं।

Advertisement

यह पूरा मामला संभल के हयातनगर थाना इलाके का है, जहां हयातनगर थाना पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि हयातनगर बिजली घर तिराहे से हसनपुर रोड पर बंद पड़े नासिर के भट्टे पर बनी कोठरी में अवैध हथियारों की फैक्टरी संचालित हो रही है।

सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर जाकर छापा मारा जहां कार्रवाई में पुलिस ने एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया है। वहीं उसका एक अन्य साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने मौके से काफी तादात में अवैध शस्त्र बरामद करने का दावा किया है।

मंगलवार को बहजोई स्थित अपने कार्यालय पर अवैध शस्त्र फैक्ट्री का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने बताया कि निकाय चुनाव में अवैध शस्त्रों को खपाने के लिए शस्त्र फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा था, जिसके चलते पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। उन्होंने बताया कि मौके से एक आरोपी वकील को गिरफ्तार किया गया है।

वहीं उसका एक अन्य साथी उस्मान मौके से फरार हो गया है एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी वकील से चार तमंचा 315 बोर दो तमंचा 12 बोर एक रिवाल्वर 32 बोर के अलावा अवैध उपकरण बरामद किए गए हैं फिलहाल आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसका चालान कर न्यायालय में पेश किया है।

(संभल से अरूण कुमार की रिपोर्ट)

Recent Posts

Advertisement

हमारे लिए देश सर्वोपरि, हम राष्ट्र के लिए अपना सब कुछ समर्पित कर देंगे: सीएम योगी

CM Yogi in Maharashtra: कांग्रेस और इंडी गठबंधन के पास देश के विकास को लेकर…

May 18, 2024

UP: सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं एवं मतदान कर्मियों के लिए उपलब्ध रहेंगी जरूरी सुविधाएं

Fifth Phase Voting: उत्तरप्रदेश में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण की तैयारियां पूरी हो चुकी…

May 18, 2024

2019 में लालगंज सीट पर भाजपा को हुआ था नुकसान, इस बार यहां भी कमल खिलाने योगी करेंगे प्रचार

Lucknow: चुनावी पिच पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को छह रैली करेंगे।…

May 18, 2024

हरियाणा की युवती ने मुजफ्फरनगर के एक युवक पर लगाया लव जिहाद का आरोप

Love Jihad: उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में लव जिहाद का एक मामला सामने आया…

May 18, 2024

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने परिवार संग किया रामलला का दर्शन-पूजन

Ayodhya: रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद से लगातार देश के विभिन्न प्रदेशों के लोग…

May 18, 2024

This website uses cookies.