Advertisement
Uttar Pradesh

यमुना एक्सप्रेस वे पुल से गिरकर रिटायर्ड जल निगम कर्मी की मौत, पढ़ें पूरा मामला

Share
Advertisement

अलीगढ़ में रिटायर्ड जल निगम कर्मी की यमुना एक्सप्रेस वे पुल से गिरकर मौत हो गई। रिटायर्ड जल निगम कर्मी दिल्ली से अलीगढ़ अपने रिश्तेदार से मिलने के लिए आ रहा था। बताया जा रहा है कि अंधेरा होने के चलते यमुना एक्सप्रेस वे पुल का आभास नहीं हुआ और पुल से नीचे गिरकर मौत हो गई। दो दिन तक बॉडी यमुना एक्सप्रेसवे पुल के नीचे पड़ी रही। वहीं मंगलवार जब मवेशी चराने लोग पहुंचे तो शव मिलने से हड़कंप मच गया और पुलिस को सूचना दी गई। घटना थाना टप्पल के जीरो प्वाइंट स्थित यमुना एक्सप्रेस वे की है।

Advertisement

दिल्ली जल निगम से रिटायर हुए 61 वर्षीय रामहेत का पैतृक गांव अलीगढ़ में गोंडा के कैंमथर इलाके में है। रामहेत रविवार को अपने रिश्तेदार से मिलने के लिए दिल्ली से निकले थे। लेकिन अलीगढ़ में रिश्तेदार इंतजार करते रहे और रामहेत नहीं पहुंचे। परिजन और रिश्तेदारों ने चारों तरफ तलाश किया, लेकिन कोई पता नहीं चला। परिजनों ने दिल्ली में ही रामहेत के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं मंगलवार को यमुना एक्सप्रेस वे पुल के नीचे शव मिला। जिसकी सूचना पुलिस को मिली।

शव की पहचान दिल्ली निवासी रामहेत के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक रामहेत के पास बैग मिला है। जिसमें वह अपने भतीजे के बच्चे के लिए कुर्ता और टोपी लेकर आ रहे थे।बताया जा रहा है कि यमुना एक्सप्रेसवे पहुंचने पर हाईवे पार करने के दौरान पुल का आभास नहीं होने पर नीचे गिर गये। जिससे उनकी मौत हो गई। हांलाकि टप्पल पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

टप्पल के रहने वाले रिश्तेदार मनोज ने बताया कि रविवार की शाम को दिल्ली से अलीगढ़ के लिए चले थे। हम रात के 12 बजे तक इंतजार करते रहे, लेकिन नहीं आए। उनको तलाश भी किया गया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। वहीं यमुना एक्सप्रेसवे के नीचे शव मिला है।

Recent Posts

Advertisement

Gorakhpur: गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में CM योगी ने की गोसेवा, गोवंश को खिलाया गुड़

Gorakhpur: लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान समाप्त होने के अगले दिन रविवार को…

June 2, 2024

Aligarh: पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली, एक फरार

Aligarh: अलीगढ़ मे पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ के दौरान एक…

June 2, 2024

PM Modi: PM मोदी ने हीटवेव और चक्रवात को लेकर की बैठक, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

PM Modi: लोकसभा चुनाव के सभी चरणों की मतदान प्रक्रिया बीते दिन 1 जून को…

June 2, 2024

Gorakhpur: CM योगी ने पूरे चिड़ियाघर का किया भ्रमण, गैंडों की जोड़ी हरि और गौरी को खिलाया केला

Gorakhpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान (गोरखपुर चिड़ियाघर)…

June 2, 2024

Vivo S19 और VivoS19 Pro हुआ लॉन्च, 8 MP का डुअल कैमरा, जानें फीचर्स

vivo series launch: Vivo ने दो फोन लॉन्च किए हैं, जो vivo S19 और vivo…

June 2, 2024

Lucknow: PM मोदी के हर कार्यक्रम में सारथी के रूप में दिखे CM योगी, PM ने दिया भरपूर सम्मान

Lucknow: सात चरण में हुआ चुनाव और इस दौरान चला लंबा प्रचार अभियान थम चुका…

June 2, 2024

This website uses cookies.