Ram Mandir: अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोरों पर है। प्रभु राम के आगमन से पूरे देश में काफी उत्साह नजर आ रहा है। देश-विदेश से प्रभु राम के लिए तरह तरह की भेंट भेजी रही है। ऐसे में भक्तों के लिए एक और अच्छी खबर सामने आई है।
सिनेमा जगत में प्रभु राम के नाम से अपनी पहचान बनाने वाले अरुण गोविल, सीता मां का किरदार निभाने वालीं दीपिका चिखलिया और लक्ष्मण के रोल में नजर आए सुनील लहरी अयोध्या पहुंचे हैं। भक्त उन्हें देख कर काफी उत्साहित नजर आए। इनकी एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर आई है। जो कि अब काफी वायरल हो रही है।
वीडियो में तीनों को प्रस्थान करता देखा जा सकता है। तीनों के साथ काफी भीड़ नजर आ रही है। लोग झंडा लेकर उनके पीछे चल रहे हैं। दीपिका चिखलिया ने लाल साड़ी और माथे पर लाल बिंदी लगाई है जिसमें वो साक्षात सीता मां का रूप लग रही हैं। तो वहीं, राम-लक्ष्मण यानी अरुण गोविल और सुनील लहरी भी पीले कुर्ते पजामें में नजर आ रहे हैं। काफी समय बाद तीनों को एक साथ देखा जा रहा है।
बता दें की प्राण प्रतिष्ठा में कई VVIP को निमंत्रण मिला है। जिसमें बॉलीवुड जगत के सेलिब्रिटीज से लेकर विदेश की भी तमाम बड़ी हस्तियां शामिल हैं। न्योता न मिलने से सुनील लहरी नाराज चल रहे थे। लेकिन अब उन्हें अयोध्या में देख कर भक्त काफी खुश नजर आ रहे हैं। आज भी पूरे देश में अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी को ही राम, सीता और लक्ष्मण के रूप में देखा जाता है। ऐसे में उन्हें रामनगरी में देखना भक्तों के लिए खुशी की बात है।
ये भी पढ़ें: Ayodhya: मुजफ्फरनगर से भेजा जा रहा 1000 किलो गुड़, प्राण प्रतिष्ठा में होगा उपयोग…
Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar
Doda: जम्मू संभाग के जिला डोडा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस…
MP News: मध्यप्रदेश में सीएम हाउस में आपातकाल की 50वीं बरसी पर लोकतंत्र सेनानी प्रादेशिक…
Parliament: आज ओम बिरला को लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए चुना गया। इसी पर केंद्रीय…
Hardoi News: यूपी के हरदोई में लूट की एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसे…
Kenya Protests: केन्या में नए बिल के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन के लिए युवा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)…
speaker: आज लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला ने आपातकाल का जिक्र किया। इसी पर पीएम…
This website uses cookies.