Advertisement
Uttar Pradesh

सत्ता के गुरुर में चूर प्रधान पति, 10 वर्षीय छात्र को मारी गोली, बच्चे की दर्दनाक मौत

Share
Advertisement

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से एक सनसनीखेज मामला समाने आया है। मैनपुरी थाना बेवर क्षेत्र के ग्राम मुडई में गांव की सत्ता के नशे में चूर वर्तमान प्रधान पति की दबंगई गांव में चल रही है। उसने एक दावत के दौरान शराब के नशे में की गाली गलौज विरोध करने पर ताबडतोड़ फायरिंग कर दी। वर्तमान प्रधान पति मुडई निवासी अनुपम गुप्ता ने पूर्व प्रधान सुखराम सिंह के 10 वर्षीय पुत्र सनी को अपने लाइसेंसी असलाह से गोली मार दी, जिससे 10 वर्षीय छात्र की उपचार के दौरान दर्दनाक मौत हो गई।

Advertisement

आपको बता दें गांव में ही रामनवमी का भंडारा चल रहा था तभी शराब के नशे में वर्तमान प्रधान पति अनुपम गुप्ता के द्वारा गाली गलौज की गई, जिसका विरोध करने पर पूर्व प्रधान के ऊपर वर्तमान प्रधान पति ने फायरिंग शुरू कर दी जिसमें गोली लगने से 10 वर्षीय पूर्व प्रधान के पुत्र सनी को गोली लग गई। इसके बाद आनन-फानन में बच्चे को जिला अस्पताल लाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने प्रधान पति को किया गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मृतक छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के बाद आरोपी वर्तमान प्रधान पति अनुपम गुप्ता व परिवार के लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है तथा अन्य चार लोग मौके से फरार हैं, जिनकी भी तलाश की जा रही है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

(मैनपुरी से सतेंद्र तिवारी की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: UP: घर में धमाका होने से 4 लोगों की मौत, पल भर में मकान हुआ ज़मीदोज़

Recent Posts

Advertisement

UP: बूढ़ी महिला ने बीड़ी देने से किया इनकार तो शख्स ने लाठी से किया प्रहार और फिर…

Crime in Kanpur: उत्तरप्रदेश के कानपुर में एक सिरफरे ने कत्ल कर दिया. बात सिर्फ…

May 10, 2024

Bihar: पेट्रोल छिड़क कर युवक को जिंदा जलाया, सीमा विवाद की बात कहकर पल्ला झाड़ती रही पुलिस

Young man burnt alive: नवादा में झारखंड की सीमा पर एक युवक को बदमाशों ने पेट्रोल…

May 10, 2024

पिता की विचारधारा को बेचा, उन्होंने पाप किया- एकनाथ शिंदे

Eknath to Uddhav: महाराष्ट्र में शिवसेना(उद्धव ठाकरे गुट) और शिवसेना(एकनाथ शिंदे गुट) में में जुबानी…

May 10, 2024

Padma Award 2024: SC की पहली महिला जज दिवंगत फातिमा बीवी समेत इन हस्तियों को मिला पद्म विभूषण, राष्ट्रपति मुर्मू ने किया सम्मानित

Padma Award 2024: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरूवार 9 मई को दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में…

May 9, 2024

Fatehpur: तेज रफ्तार ट्रक का कहर, सामने से आ रहे बाइक सवार को मारी टक्कर, 1 की मौत

Fatehpur: यूपी के फतेहपुर जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार ट्रक का कहर देखने…

May 9, 2024

Deoria: BJP उम्मीदवार शशांक मणि त्रिपाठी ने दाखिल किया नामांकन, बोले- विकसित भारत बनाने के लिए एक एक वोट बहुत जरूरी है

Deoria: देवरिया सदर लोक सभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार शशांक मणि त्रिपाठी ने गुरूवार 9…

May 9, 2024

This website uses cookies.