Advertisement

Noida: कुत्ता-बिल्ली पालने वाले सावधान! आज से ये नियम लागू

Share
Advertisement

उत्तर प्रदेश के नोएडा(Noida) में जानवर पालने वालों के लिएआज से कुछ नए नियम लागू किये जाएंगे। यह फैसला पालतू जानवरों से होने वाली दुर्घटनाओं को देखते हुए लिया गया है। जानवर पालने वाले लोग कई तरह की लापरवाही कर रहे थे। लेकिन अब ये लापरवाही करना महंगा पड़ सकता है।

Advertisement

सीईओ ने दी जानकारी

बैठक के बाद नोएडा अथॉरिटी की सीईओ ने एक ट्वीट में कहा कि, नोएडा अथॉरिटी की 207वीं बोर्ड की बैठक में आवारा/पालतू कुत्तों/पालतू बिल्लियों हेतु नौएडा प्राधिकरण की नीति निर्धारण के संबंध में निर्णय लिए गए। नौएडा क्षेत्र हेतु एनीमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इण्डिया की गाइडलाइन का अनुपालन करते हुये प्राधिकरण द्वारा नीति का निर्धारण किया गया है।

वैक्सीनेशन नहीं कराने पर इतने हजार का जुर्माना

आपको बता दें कि 31 जनवरी 2023 तक पालतू कुत्तों/बिल्लियों का रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य था। पालतू कुत्तों के स्ट्रेलाईजेशन/एण्टीरेबीज वैक्सीनेशन को भी अनिवार्य कर दिया गया था। अब इसका उल्लंघन करने पर एक मार्च से हर महीने 2000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके अलावा अगर आपका पालतू जानवर पब्लिक प्लेस पर थोड़ी सी भी गंदगी फैलाता है तो आपको ही इसकी सफाई करनी पड़ेगी। इसके आलावा अगर आपका कुत्ता या बिल्ली किसी को काट लेते हैं तो आपको 10 हजार रुपये जुर्माना देना पड़ेगा। इसके अलावा अगर आप पालतू जानवर के मालिक को ही उस शख्स का इलाज कराना होगा। यह नियम आज से लागू हो जाएंगे।

ये फैसले भी लिए गए थे

पहले जो फैसले लिए गए थे उसमे पालतू कुत्तों और बिल्लियों का रजिस्ट्रेशन करवाना भी अनिवार्य कर दिया गया था। ये भी कहा गया था जो लोग ऐसा नहीं करेंगे उनको इसके लिए जुर्माना देना होगा। साथ ही जानवरों को वैक्सीन लगवाना भी अनिवार्य कर दिया गया है। वैक्सीन नहीं लगवाने पर आपको जुर्माना देना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें: Rajasthan: सरकार अस्पताल में कुत्ता ने मां के पास सो रहे शिशु की ली जान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *