Advertisement
Uttar Pradesh

बसपा और BJP के ये विधायक हुए सपा में शामिल, अखिलेश बोले- अब समाजवादी पार्टी का नहीं कर सकता कोई मुकाबला

Share
Advertisement

लखनऊ: विधानसभा 2022 के चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है। जहां एक तरफ सभी राजनीतिक पार्टी ताबड़तोड़ रैलियां कर रही है, तो वहीं दूसरी ओर पार्टी के विधायकों का दलबदल भी शुरु हो गया है। आज रविवार को समाजवादी पार्टी में बसपा विधायक विनय शंकर तिवारी, पूर्व सांसद भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी, विधान परिषद के पूर्व सभापति गणेश शंकर पाण्डेय, BJP विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे। अपने समर्थकों के साथ शामिल हुए।

Advertisement

अब समाजवादी पार्टी का कोई मुकाबला नहीं कर सकता है: अखिलेश यादव

इसी को लेकर लखनऊ में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि गणेश शंकर पांडे आज बहुजन समाज पार्टी छोड़कर सपा में आए हैं। पूर्व सांसद भीम शंकर तिवारी और विधायक विनय शंकर तिवारी साथ आ गए हैं, अब समाजवादी पार्टी का कोई मुकाबला नहीं कर सकता है।

भाजपा डरा कर और लोगों को मारकर राज करना चाहती है: सपा अध्यक्ष

यूपी सरकार पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव आगे बोले मुख्यमंत्री जी इसलिए बनाए गए थे कि उत्तर प्रदेश का विकास हो लेकिन साढ़े चार साल में उत्तर प्रदेश में भेदभाव, जाति और धर्म को देखकर काम हुआ। जिस तरह अंग्रेजों ने डिवाइड और रूल करके राज किया, उसी तरह आज भाजपा डरा कर और लोगों को मारकर राज करना चाहती है।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि पहले गरीबों को राशन बांटने का कार्यक्रम नवंबर तक था और अब इन्होंने मार्च तक कर दिया है। ये मार्च तक इसलिए है क्योंकि ये जानते हैं कि मार्च के बाद इनकी सरकार चली जाएगी।

Recent Posts

Advertisement

मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जोर शोर से जुटा प्रशासन, जागरूकता वाहनों को किया रवाना

Lok Sabha Election 2024: चित्रकूट जनपद में लोकसभा चुनाव को लेकर आगामी 20 मई को…

April 27, 2024

तीसरे चरण के चुनाव से पहले BJP ने चला बड़ा दांव, क्या बिगड़ जाएगा शिवपाल सिंह यादव के बेटे का गणित ?

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर दो फेज की वोटिंग हो चुकी है।…

April 27, 2024

Uttarakhand: पहाड़ की आग हुई विकराल, बुझाने में जुटे सेना के जवान, हेलीकॉप्टर की ली जा रही मदद

Uttarakhand: गर्मी बढ़ने के साथ ही उत्तराखंड में विभिन्न स्थानों पर जंगल में लगी आग…

April 27, 2024

UP: धनंजय सिंह की बदली गई जेल, जौनपुर से बरेली किया गया शिफ्ट

UP: सात साल की सजा काट रहे पूर्व सांसद एवं बाहुबली नेता धनंजय सिंह की…

April 27, 2024

DC vs MI IPL 2024: दिल्ली में किसके सिर सजेगा ताज ? देखें पिच रिपोर्ट और संभावित 11

DC vs MI IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स शनिवार (27 अप्रैल) को आईपीएल 2024 के 43वें…

April 27, 2024

Weather News: देश के इन राज्यों में लू का रेड अलर्ट जारी, पढ़ें पूरी ख़बर

Weather News: आज भी देश के ज्यादातर राज्यों के लोगों को भीषण गर्मी से राहत…

April 27, 2024

This website uses cookies.