Bareilly: पुरानी दुश्मनी के बदले की आग में 14 वर्षीय लड़की को घर में मारी गोली

This image is for reference purpose only.
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले (Bareilly) से सनसनी खेज़ मामला सामने आया है। दरअसल, आपको बता दें कि भमोरा थाना क्षेत्र (Bhamora police station) के घिलोरा गांव (Ghilora village) में एक 14 वर्षीय लड़की की उसके घर में गोली मारकर, उसकी हत्या कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता की दादी की तहरीर पर तीन आरोपितों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।
Bareilly: जानें पूरा मामला:
मौक़े पर जांच में जुटी पुलिस के अनुसार, 14 वर्षीय रिया घटना के समय घर पर अकेली थी। वो कक्षा 8 में पढ़ती थी। उसके पिता विजय सिंह गुर्जर और मां मनीषा देवी अपने पांच महीने के बेटे का इलाज कराने बरेली शहर गए थे। उनकी दादी रामस्नेही देवी देर शाम तक उनके खेत में काम कर रही थीं। जब वो खेत से घर लौटी, तो उन्होंने देखा की पीड़िता की छाती पर गोली के निशान है। आपको बता दें कि रिया का पूरा शरीर खून से सना हुआ था।
घटनास्थल पर मौजूद पीड़ित की दादी ख़ुद को रोक नहीं पाई और ज़ोर-ज़ोर से रोने लगी। उसके रोने की आवाज सुनकर ग्राम प्रधान रमेश कुमार घर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी।
पुलिस का बयान
एसएचओ दानवीर सिंह ने कहा, “एक ही गांव के रहने वाले तीन संदिग्धों – जुगेंद्र सिंह, उनके भतीजे राजीव और उनके बेटे राहुल सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़िता की दादी ने अपनी पुलिस शिकायत में दावा किया है कि भूमि संबंधी मामलों को लेकर परिवार की आरोपी से पुरानी दुश्मनी थी।”
पुलिस ने बताया है कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
ये भी पढ़ें: Uttar Pradesh: 60 से ज्यादा उम्र की महिलाओं को UPSRTC देगा फ्री बस सेवा