यूपी के मेरठ में आम आदमी पार्टी ने आज जिलाधिकारी कार्यालय पर भाजपा नेता संजीव जैन सिक्का और अरविंद मारवाड़ी के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि दोनों नेता दुष्कर्म के आरोपी हैं लेकिन फिर भी पुलिस उन्हें बचा रही है जबकि दोनों नेताओं पर जांच में आरोप सही पाया गया है। इसके बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। अरविंद माली के वारंट निकलने के बाद भी उसको गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है।
बता दे मेरठ कचहरी स्थित रमेश चंद्र गुप्ता एडवोकेट, अरविंद मारवाड़ी और संजीव जैन सिक्का पर दुष्कर्म के मामले में एक नाबालिक लड़की ने आरोप दर्ज कराए थे, जिसमें आरोप सही पाए गए और रमेश चंद्र गुप्ता को पुलिस ने देहरादून से पड़कर जेल भेज दिया। जिसके बाद से अभी तक भी बीजेपी के दोनों नेता संजीव जैन सिक्का और अरविंद मारवाड़ी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
पुलिस ने अरविंद मारवाड़ी पर आरोपों को सही बताया है। उसका कहना है कि संजीव जैन सिक्का पर छेड़छाड़ का आरोप है लेकिन अरविंद मारवाड़ी पर दुष्कर्म का आरोप सही पाया गया है उसके बावजूद भी पुलिस दोनों नेताओं को बचाती नजर आ रही है। अंकुश चौधरी ने तमाम अधिकारियों के साथ करोड़ों रुपए का लेनदेन का मामला भी बताया है। जिला अध्यक्ष का कहना था कि करोड़ों रुपए का लेन देन हुआ है तभी पुलिस उनको बचाती नजर आ रही है।
CM Yogi in Pratapgarh: प्रतापगढ़ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि पाक अधिकृत…
PM Modi in Vishnupur: पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के बिष्णुपुर में एक जनसभा को…
Stampede at the rally: प्रयागराज के फूलपुर में राहुल गांधी और अखिलेश यादव की संयुक्त…
PM Modi in Purulia: पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक सार्वजनिक…
CM Yogi in Jaunpur: सपा व कांग्रेस के रूप में रावण का जिन्न आज भी…
CM Yogi in Phoolpur Pawai: सपा, कांग्रेस और इंडी गठबंधन अराजकता, भ्रष्टाचार और कर्फ्यू लगाने…
This website uses cookies.