महिला सिपाही के साथ लव जिहाद, पुलिस ऑफिसर ने की झूठ बोलकर शादी

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक महिला सिपाही ने लवजिहाद का मामला दर्ज करवाया है। महिला का कहना है कि उसके पति ने अपने धर्म के बारे में झूठ बता कर उससे शादी की। दरअसल, महिला सिपाही ने शिकायत की है कि उसका पति पहले से शादी-शुदा था। यह बात उसने महिला से छिपाई। इसके अलावा पति ने अपने धर्म के बारे में भी सिपाही से झूठ कहा था। शादी के बाद महिला को धर्म परिवर्तन करने के लिए मजबूर किया जा रहा था। पीड़िता का आरोप है कि देवर भी उसके साथ मार-पीट और रेप करता था।
यह हादसा वाराणसी के शिवकुटी थाने में तैनात एक महिला सिपाही का है। जिसको ट्रेनिंग के दौरान अपने सीनियर पुलिस ऑफिसर से प्यार हो गया। दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। पुलिस ऑफिसर इमरान खान ने युवती से वादा किया कि वह शादी के बाद बौध्द धर्म अपना लेगा। शादी के कुछ महिनों तक आरोपी इमरान ने बौध्द धर्म अपनाने का नाटक भी किया। उसने अपना नाम बदलकर अशोक रख लिया। हालांकि, कुछ वक्त बीतते ही पुलिस ऑफिसर ने इस्लाम धर्म अपना लिया। दोनों की शादी से एक बच्चा भी है।
महिला का आरोप है कि इस्लाम अपनाने के बाद आरोपी इमरान ने उसपर धर्म परिवर्तन करने के लिए जोर डालना शुरू कर दिया। उसने बच्चे का भी धर्म बदलवाने की कोशिश की। आरोपी इमरान महिला पुलिस को पूजा-पाठ करने से रोकने लगा और नम़ाज पड़ने के लिए दबाव बनाने लगा। युवती का कहना है कि आरोपी इमरान ने उससे तलाकशुदा होने का झुठ भी बोला था। पुलिस ऑफिसर अपनी पहली पत्नी को भी ससुराल में ही रखता था और उसे अपनी भाभी बताता था।
युवती ने अपने क्रिकेटर देवर पर रेप का आरोप लगाया। आरोपी देवर क्रिकेटर है और इस बार भी उसने आईपीएल खेला था। उसने कहा कि ससुराल में एक कार्यक्रम के दौरान उसका बलात्कार किया गया। महिला ने अपने ससुर मुल्तान खान, देवर मोहसिन खान और पति इमरान खान पर आप्राकृतिक यौन शोषण का मामला दर्ज कराया है। महिला सिपाही का कहना है कि उसके और उसके पति दोनों के यूपी पुलिस में होने के कारण पुलिस द्वारा मामले को दबाया जा रहा है। पति के सीनियर होने के कारण महिला को डर है कि उसे सस्पेंड कर दिया जाएगा। जिसके चलते युवती योगी सरकार से न्याय मांग रही है।