सपा के गढ़ में खिला कमल, आजमगढ़ उपचुनाव में निरहुआ की शानदार जीत

आजमगढ़ उपचुनाव Result: यूपी की दो लोकसभा सीटों रामपुर और आजमगढ़ उपचुनाव के नतीजे आ गए है। बता दें रामपुर लोकसभा सीट के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज कर लिया है। इसके साथ घनश्याम लोधी ने सपा प्रत्याशी आसिम रजा को 42 हजार वोटों से हरा दिया है। वहीं, आजमगढ़ उपचुनाव में भाजपा के दिनेश लाल निरहुआ ने भी बहुत बड़ी जीत दर्ज कर लिया है। निरहुआ सपा के धर्मेंद्र यादव से 14 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे थे। चुनाव आयोग के अनुसार, आजमगढ़ में बीजेपी प्रत्याशी दिनेश लाल यादव को अब तक 289572 वोट प्राप्त हुए थे। जबकि सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव को 260274 वोट मिले हैं। वहीं बसपा के शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली को 186288 वोट प्राप्त हुए हैं। इसी के साथ ही आजमगढ़ की सीट से भी सपा की करारी हार हुई है।
यह भी पढ़ें: रामपुर उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी घनश्याम लोधी की बड़ी जीत, आजम के गढ़ में लहराया भगवा रंग
सीएम योगी ने ट्वीट कर दी जीत की बधाई
रामपुर और आजमगढ़ में लोकसभा उपचुनाव के नतीजे आने के बाद सीएम योगी ने ट्वीट कर जनता को बधाई दिया है। बता दें सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि आजमगढ़ सदर लोक सभा सीट पर उप चुनाव में मिली ऐतिहासिक विजय आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में ‘डबल इंजन की भाजपा सरकार’ की लोक-कल्याणकारी नीतियों का सुफल है। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा के सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं को यह जीत समर्पित किया है।
आजमगढ़ सदर लोक सभा सीट पर उप चुनाव में मिली ऐतिहासिक विजय आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में ‘डबल इंजन की भाजपा सरकार’ की लोक-कल्याणकारी नीतियों का सुफल है।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 26, 2022
भाजपा के सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं को यह जीत समर्पित है।
आभार आजमगढ़ वासियो!
निरहुआ ने ट्वीट कर जनता को जीत की दी बधाई
निरहुआ ने ट्वीट कर जनता को जीत की बधाई दिया है। इसके साथ ही उन्होंने आजमगढ़वासियों का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि यह जनता की जीत है। उपचुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही जिस तरीके से आप सबने भाजपा को प्यार, समर्थन और आशीर्वाद दिया है।
जनता की जीत!
— Nirahua Hindustani (@nirahua1) June 26, 2022
आजमगढ़वासियों आपने कमाल कर दिया है। यह आपकी जीत है। उपचुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही जिस तरीके से आप सबने भाजपा को प्यार, समर्थन और आशीर्वाद दिया, यह उसकी जीत है। यह जीत आपके भरोसे और देवतुल्य कार्यकर्ताओं की मेहनत को समर्पित है। pic.twitter.com/mZ6YWzxFv5
इसके साथ उन्होंने लिखा की ये जीत आपके भरोसे और देवतुल्य कार्यकर्ताओं की मेहनत को भी समर्पित है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली के राजेंद्र नगर से AAP प्रत्याशी दुर्गेश पाठक की बड़ी जीत, CM केजरीवाल ने जीत की दी बधाई