Advertisement

कुशीनगर हादसा: कुएं का स्लैब टूटने से 13 की मौत, सीएम योगी ने जताया शोक

कुशीनगर हादसे में मौत
Share
Advertisement

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में हल्दी रश्म के दौरान कुएं में गिर गए। इस दर्दनाक हादसे में 13 की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मरने वालों में ज्यादातर किशोरियां और बच्चे हैं। इस घटना पर सीएम ने शोक व्यक्त किया है।

Advertisement

सीएमओ डॉ सुरेश पटारिया ने बताया कि 11 शव जिला अस्पताल पहुंचे थे और दो और शवों के आने की सूचना है। थानाक्षेत्र के नौरंगिया के स्कूल टोला निवासी परमेश्वर कुशवाहा के पुत्र की बृहस्पतिवार को शादी है।

वैवाहिक रस्म के क्रम में महिलाएं हल्दी की रस्म अदायगी के दौरान गांव में बाहर मटकोर करने गई थीं और उनके साथ बच्चे भी गए थे। लौटते समय रात हो गयी। रास्ते में भीड़ अधिक थी। महिलाएं और किशोरियां नाचते गाते हुए लौट रही थीं।

गांव में आने का रास्ता संकरा है और किनारे गहरा कुआं है। इस पर बीस साल पहले स्लैब पड़ी थी। जगह न मिलने से कुछ बच्चे व महिलाएं कुएं पर चढ़ गए। अचानक स्लैब टूट गया और कई लोग कुएं में गिर पड़े।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से कुएं में पंप लगवाया। पानी निकालने के साथ गिरे लोगों को निकालने का सिलसिला शुरू हुआ। कुएं में 23 लोग गिरे थे। सभी को निकट के अस्पताल भेजा गया। इनमें 13 की हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल भेजा गया।

इन सभी को देखने के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। भीड़ इतनी अधिक जुट गयी थी कि कर्मचारी पहचान हुए बगैर सभी शवों को मोर्चरी भेज दिया।

सीएम ने दुर्घटना पर जताया शोक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव व राहत कार्य संचालित करने तथा हादसे में घायल लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *