Advertisement
Uttar Pradesh

KN Rajanna: राम मंदिर को लेकर कांग्रेस नेता का विवादित बयान, कहा- ‘तंबू में दो गुड़िया रखकर…’

Share
Advertisement

KN Rajanna: राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा होने में बेहद ही कम समय रह गया है। और प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। वहीं दूसरी तरफ विपक्ष राम मंदिर पर आए दिन कोई न कोई विवादित बयान दे रहा है। इसी कड़ी में कांग्रेस के एक नेता ने राम मंदिर को लेकर विवादित टिप्पणी किया है। उन्होंने कहा कि राम को गुड़िया तक कह दिया है।

Advertisement

‘एक तंबू में दो गुड़िया रखीं और उन्हें राम कहा’-केएन राजन्न

बता दें कि कर्नाटक के मंत्री  केएन राजन्न ने राम मंदिर पर विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि – हजारों साल के इतिहास वाले राम मंदिर हैं। लेकिन भाजपा चुनावों के लिए मंदिर बना रही है। और भाजपा लोगों को धोखा दे रही है। जब बाबरी मस्जिद को ध्वस्त किया गया था तो मैं अयोध्या गया था। उन्होंने एक तंबू में दो गुड़िया रखीं और उन्हें राम कहा।  जब हम राम मंदिर जाते हैं, तो हमें एक निश्चित वाइब्रेशन महसूस होता है। अयोध्या में, मुझे कुछ भी महसूस नहीं हुआ।”

कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने ठुकरा दिया है निमंत्रण?

गौरतलब है कि पिछले महीने राम जन्मभूमि ट्रस्ट की ओर से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और कांग्रेस संसदीय दल के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी को अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन का निमंत्रण मिला था। लेकिन मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और अधीर रंजन चौधरी ने फैसला सुनाते हुए कहा था कि बीजेपी और आरएसएस के इस निमंत्रण को ससम्मान अस्वीकार करते हैं।

22 जनवरी को होना हैं प्राण प्रतिष्ठा का  कार्यक्रम

 वहीं राम नगरी अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए तेजी से मंदिर का काम हो रहा हैं। और इस दिन पीएम मोदी समेत देशभर के तमाम बड़े राजनीतिक, फिल्मी और उद्योग जगत से बड़े चेहरे प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लेने अयोध्या आने वाले हैं।

ये भी पढ़ें: https://hindikhabar.com/politics/sharad-pawar-ram-mandir-invitation-news-in-hindi/

FOLLOW US ON: https://twitter.com/HindiKhabar

Recent Posts

Advertisement

झारखंड में अमित शाह बोले- ‘कांग्रेस के नेता पाकिस्तान को सम्मान देने की बात कर रहे हैं, BJP का स्टैंड क्लियर है कि PoK…’

Amit Shah: झारखंड के खूंटी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित…

May 10, 2024

आखिर कहां सेंड किए जा रहे थे हॉस्टल की छात्राओं के अश्लील फोटो और वीडियो, हुआ खुलासा हो तो…

Obscene photos send on whatsaap: कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग पुणे से एक चौंकाने वाला मामला सामने…

May 10, 2024

Deoria: पत्नी और बेटी की पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

Deoria: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई…

May 10, 2024

दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल को ‘सुप्रीम’ राहत, 1 जून तक मिली अंतरिम जमानत

Arvind Kejriwal Bail: चुनावी घमासान के बीच आम आदमी पार्टी के लिए अच्छी खबर सामने…

May 10, 2024

नरेंद्र दाभोलकर मर्डर केस में आया फैसला, 2 शूटर्स को उम्रकैद, तीन आरोपियों को अदालत ने किया बरी

Narendra Dabholkar Case: सामाजिक कार्यकर्ता डॉक्टर नरेंद्र दाभोलकर के मर्डर का मामला एक बार फिर…

May 10, 2024

This website uses cookies.