Advertisement
Uttar Pradesh

अखिलेश यादव के ठेकेदार नहीं हैं केशव प्रसाद मौर्य: सपा सांसद

Share
Advertisement

चंद्रयान-3 की कामयाबी पर सपा मुखिया अखिलेश यादव के चांद मुबारक वाले मुबारकबाद पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद के तंज पर संभल के सपा सांसद डॉ शफीकुर्रहमान बर्क ने बीजेपी पर हमला बोला है। एसपी सांसद डॉ बर्क ने पीएम और डिप्टी सीएम समेत भाजपा पर निशाना साधा है। हालांकि सीएम योगी आदित्यनाथ को उन्होंने अपना दोस्त बताया है। सपा सांसद ने चंद्रयान 3 की कामयाबी का पूरा श्रेय पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम को दिया। वहीं मिशन के वर्तमान वैज्ञानिकों और पीएम मोदी को नजरंदाज किया है।

Advertisement

हमेशा से विवादित बयानों को लेकर चर्चाओं में रहने वाले संभल के सपा सांसद डॉ शफीकुर्रहमान बर्क ने उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को खूब खरी खोटी सुनाई है। उन्होंने कहा है कि केशव प्रसाद मोर्य अखिलेश यादव के ठेकेदार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को सद्बुद्धि है केशव प्रसाद मौर्य सपा मुखिया अखिलेश यादव को कमजोर न समझें अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं। अखिलेश यादव के साथ मुसलमानों के अलावा अन्य समाज के लोग भी हैं।

एसपी सांसद डॉ बर्क ने सीएम योगी आदित्यनाथ को लेकर कहा कि वह हमारे बहुत अच्छे दोस्त हैं। यह अलग बात है कि उनके खयालात अलग हैं और हमारे अलग हैं। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी पर भी तंज किया कि वे पाकिस्तान जा सकते हैं लेकिन बात नहीं कर सकते। सपा सांसद ने बीजपी पर मुसलमानों पर हमले करने का आरोप लगाया है। वहीं देश के अतिमहत्वाकांक्षी चंद्रयान-3 की सफलता का एसपी सांसद ने पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम आजाद को क्रेडिट दिया कहा कि आज देश का सर उन्ही की वजह से ऊंचा हुआ है। उन्होने चंद्रयान-3 की वैज्ञानिकों की टीम एवं कामयाबी के अग्रणी पीएम नरेंद्र मोदी की अपने बयान में उपेक्षा की है।

Recent Posts

Advertisement

phone launch : इस महीने.. भारत में कई फोन होंगे लॉन्च…Realme, honor,xiaomi…

phonelaunch: इस महीने में भारत में कई फोन लॉन्च हो रहे हैं। इसमें Realme, honor,…

June 5, 2024

Nalanda: छह जून को बंद रहेंगे जिले के सभी अस्पताल, इमरजेंसी सेवाएं भी रहेंगी ठप

One Day Strike: नालंदा जिले के सभी अस्पताल छह जून को बंद रहेंगे. नालंदा जिले…

June 5, 2024

Arvind Kejriwal: CM केजरीवाल को झटका, न्यायिक हिरासत 19 जून तक बढ़ी, अंतरिम जमानत याचिका भी हुई खारिज

Arvind Kejriwal: आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने मुख्यमंत्री…

June 5, 2024

AAP: चुनावी नतीजों के बाद AAP के लिए आई अच्छी खबर, हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को दिया यह आदेश

AAP: लोकसभा चुनाव में भले ही आम आदमी पार्टी को दिल्ली में कोई भी सीट…

June 5, 2024

Maharashtra: चुनावी हार सामूहिक जिम्मेदारी, देवेंद्र जी से बात करूंगा- एकनाथ शिंदे

Eknath Shinde on Devendra:  देवेंद्र फडणवीस के इस्तीफे की पेशकश पर अब महाराष्ट्र के CM…

June 5, 2024

Lok Sabha Chunav Result: अमेठी में प्रचंड जीत के बाद क्‍या बोले कि‍शोरी लाल शर्मा?

Lok Sabha Chunav Result: लोकसभा चुनाव में अमेठी लोकसभा सीट से कांग्रेस के नवनिर्वाचित सांसद…

June 5, 2024

This website uses cookies.