Advertisement

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का हाल जानने PGI पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, CM योगी भी रहे मौजूद

Share
Advertisement

लखनऊ: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने SGPGI लखनऊ पहुंचकर यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी ली। साथ ही इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनके साथ मौजूद रहे। पिछले काफी दिनों से कल्याण सिंह अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत नाजुक बतायी जा रही है। लखनऊ पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज SGPI अस्पताल पहुंचे और कल्याण सिंह से मिले।

Advertisement

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का हाल जानने PGI पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह

इस मौके पर उन्होंने अस्पताल के डॉक्टरों से कल्याण सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान उनके साथ राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ के अलावा चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना, ACS होम अवनीश अवस्थी भी मौजूद रहे। आज यूपी को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सौगात दी है। साथ ही सीएम योगी भी उनके साथ मौजूद है।

कल्याण सिंह के स्वास्थ्य की हालत कमजोर के साथ-साथ स्थिर

साथ ही आपको बता दें कि बीते 4 जुलाई से कल्याण सिंह पीजीआई के सीसीएम में भर्ती हैं और उनकी नाजुक हालत के चलते उनको वेंटिलेटर पर रखा गया है। साथ ही उनकी डायलिसिस भी चल रही है। फिलहाल पीजीआई प्रशासन द्वारा उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पीजीआई के सभी विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम की निगरानी में कल्याण सिंह का इलाज चल रहा है। डाक्टर्स का कहना है कि कल्याण सिंह के स्वास्थय की हालत कमजोर के साथ-साथ स्थिर भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *