Advertisement

शामली : यमुना के करीब 200 गांवों में बढ़ा बाढ़ का संकट, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

Share
Advertisement

नई दिल्ली: यूपी के शामली (Shamli) में दो दिन लगातार बारिश (Heavy rainfall) के बाद हथिनी कुंड (Hathini Kund) बैराज से एक लाख 60 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। वहां मैदानी और पहाड़ी इलाकों में हो रही भारी बारिश के बाद यमुना (Yamuna river) का जलस्तर काफी ताजी से बढ़ता जा रहा है। वहां यमुना का जलस्तर बढ़ने के कारण प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। बता दें कि आने वाले कुछ दिनों में यमुना का जलस्तर और बढ़ने की संभावना है। यमुना के करीब रह रहे करीब 200 गांवों बाढ़ के संकट से जूझ रहे हैं, जिससे ग्रामीण दहशत में हैं.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक शामली (Shamli) के कैराना क्षेत्र के यूपी हरियाणा बॉर्डर (UP Haryana Border) में यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ता हुआ नज़र आ रहा है। दरअसल जलस्तर करीब एक दिन में एक मीटर पानी बढ़ाता हुआ दिख रहा है। मानसून की शुरुआत होने के बाद जहां कई इलाकों में बाढ़ ने कहर मचा रखा है तो वहीं कैराना में यमुना का जलस्तर बढ़ने के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। जिससे के कारण से किसान परेशान हैं।

मालूम हो कि पिछले कई दिनों से पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में हो रही भारी बारिश के चलते हथिनी कुंड बैराज (Hathini Kund Barrage) से यमुना में 1 लाख 60 हजार क्यूसेक (cusec) पानी छोड़ा गया है। जोकि धीरे-धीरे बहकर कैराना स्थित यमुना में आ गया है। इसके बाद कैराना में यमुना का जलस्तर 230 मीटर पर पहुंच गया है। जोकि वहां के निवासियों के लिए चिंता का विषय है।

यमुना का जलस्तर बढ़ने के बाद अलर्ट जारी

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार यमुना का जलस्तर बढ़ने के बाद बाढ़ चौकियों और हल्का लेखपालों को प्रशासन ने अलर्ट कर दिया गया है। इसके अलावा प्रशासन ने यमुना के किनारे पीएसी के जवान नाव के साथ तैनात कर दिए गए हैं। प्रशासन की ओर से आसपास के किसानों को भी सतर्क रहने की हिदायत दी जा रही है। इसके साथ ही यमुना का बढ़ता पानी दिल्ली में भी जाएगा। जिसके कारण दिल्ली के निचले इलाकों में बाढ़ आने की संभावना है। वहीं दूसरी ओर यमुना का जलस्तर बढ़ने के बाद किसानों को अपनी फसलें बर्बाद होने का खतरा मंडरा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *