Advertisement
Uttar Pradesh

Gyanvapi Masjid Survey: मस्जिद परिसर का दूसरे दिन सर्वे शुरू, शनिवार को खुले थे पांच कमरों के ताले

Share
Advertisement

रविवार को वाराणसी Varansi की ज्ञानवापी मस्जिद Gyanvapi Masjid का सर्वे का शुरू हो गया है. आज सर्वे का दूसरा दिन है. इससे पहले शनिवार को पांच कमरों के ताले खोले गए थे और एक पश्चिम दीवार का सर्वे किया गया था. 17 मई को कोर्ट में सर्वे की रिपोर्ट को जमा कराना है.

Advertisement

सर्वे का दूसरा दिन

बता दे कि, सिविल जज सीनियर डिवीजन की कोर्ट के आदेश पर यह सर्वे हो रहा है. वादी और प्रतिवादी पक्ष के साथ नियुक्त प्रतिनिधियों का दल ज्ञानवापी मस्जिद पहुंच गया है. ताजा जानकारी के मुताबिक आज चौथा ताला खोला गया. जिस दरवाजे का यह ताला खोला गया है वो दरवाजा ज्ञानवापी मस्जिद के पीछे पश्चिमी दीवार पर है. यह दरवाजा साढ़े तीन फीट का दरवाजा है, जिसके जरिए गुंबद तक जाया जा सकता है.

सुबह 8 बजे शुरू हुआ सर्वे

रविवार को सुबह ठीक 8:00 बजे जब यह सर्वे शुरू हुआ तो मुस्लिम पक्ष ने यह छोटा दरवाजा खोला है और इसके बाद सर्वे के लिए टीम गुंबद के पास पहुंची है. यह दरवाजा हमेशा बंद रहता है लेकिन आज इसे खोला गया.

सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध

वहीं, आज गुंबद का सर्वे होगा. इसके साथ साथ एक कमरा जिसमें मलबा भरा है उसका भी सर्वे हो सकता है. ज्ञानवापी परिसर की पश्चिमी दीवार का भी सर्वे आज किया जाएगा. इस सर्वे पर सभी की निगाहें टिकी हुई है. शहर में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं.

उम्मीदों से ज्यादा मिल रहा है- वकील

शनिवार को हुए सर्वे में हिंदू पक्ष के वकील विष्णु जैन और हरिशंकर जैन ने बताया था कि, पहले दिन सर्वे में ऐसी चीजें दिखाई दी हैं जो आज तक लोगों ने नहीं देखी. साल 1992 के बाद से आज तक कोई भी तहखाने के कमरों में नहीं गया था लेकिन अब सब कुछ सामने आएगा. सर्वे में उम्मीदों से ज्यादा मिल रहा है. सर्वे के बाद सभी जानकारी सबके सामने आएगी.

Recent Posts

Advertisement

उन्नाव में तेज रफ्तार ट्रक की बस से भिड़ंत, दर्दनाक हादसे में 6 की मौत, 20 गंभीर रूप से घायल

Unnao Road Accident: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक यात्रियों से भरी बस तेज रफ्तार…

April 28, 2024

Unnao Fire: पत्नी से विवाद के बाद पति ने घर में लगाई आग, चपेट में आकर छह मकान और दो झोपड़ियां जलकर खाक, 2 झुलसे

Unnao Fire: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में शुक्लागंज कोतवाली गंगा घाट क्षेत्र के देवारा…

April 28, 2024

कमल पर पड़ा आपका वोट रामलला के श्रीचरणों में भारत की समृद्धि के लिए जाएगा- CM योगी

CM Yogi: 500 वर्षों के बाद अयोध्या में रामलला का आगमन हुआ। यहां के हस्तशिल्पियों…

April 28, 2024

पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन भी हुए योगी के मुरीद, लखनऊ एयरपोर्ट के नए टर्मिनल को बताया ‘वर्ल्ड क्लास’

UP News: दक्षिण अफ्रीकी मूल के विस्फोटक इंग्लिश क्रिकेटर रहे केविन पीटरसन भी उत्तर प्रदेश…

April 28, 2024

Lok Sabha Election 2024: सपा को एक और बड़ा झटका, पूर्व विधायक जय चौबे समेत कई नेताओं ने थामा BJP का दामन

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण से पहले समाजवादी पार्टी को बड़ा…

April 28, 2024

दो चरणों में मोदी ने सेंचुरी लगा दी और दोनों शहजादों का अभी तक खाता भी नहीं खुला, मैनपुरी में बोले अमित शाह

Amit Shah: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय…

April 28, 2024

This website uses cookies.