यूपी में केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट में चार की मौत

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से एक दर्दनाक ख़बर सामने आई है। दरअसल, शुक्रवार को यहां एक केमिकल फैक्ट्री में आग लग गई। इस हादसे में फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। खब़र लिखने तक चार लोगों की मौत की पृष्टि की जा चुकी है।
जानकारी के अनुसार, घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के ढिकोली रोड स्थित एक मकान में हुई। फैक्ट्री यहां चल रही थी।
गौरतलब है कि जिस घर में विस्फोट हुआ, वो ढह गया। मलबे में अभी और लोगों के दबे होने की आशंका है। शुरूआती जांच में पता चला कि मौके से सिलेंडर के टुकड़े भी बरामद किए गए हैं।
आपको बता दें कि धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज दो किलोमीटर तक सुनाई दी। हालांकि, वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और बचाव कार्य शुरू किया गया।
ख़बर लिखने तक आगे की जानकारी सामने नहीं आ पाई है। ज्यादा विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है।