Election Date Announcement: चुनाव की तारीखों का ऐलान, UP में 7 चरणों में होगा मतदान

यूपी विधानसभा चुनाव (UPElection2022) को लेकर चुनाव आयोग (EC) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। Election2022DateAnnouncement चुनाव आयोग ने चुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी है।
(Election2022DateAnnouncement) उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में चुनाव होंगे।
यूपी में विधानसभा चुनाव :
10 फरवरी
14 फरवरी
20 फरवरी
23 फरवरी
27 फरवरी
3 मार्च
7 मार्च
मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने कहा कि चुनाव में धांधली को रोकने के लिए एप बनाया गया है। एप के जरिए उम्मीदवार ऑनलाइन नामांकन भी कर सकेंगे। CIVIGIL एप के जरिए समस्या या शिकायत दर्ज की जाएगी। चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही सभी 5 राज्यों में चुनाव आचार संहिता लागू।
चुनावी रैलियों पर भी 15 जनवरी तक रोक: मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा
मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने (UPElection2022) चुनावी रैलियों पर भी 15 जनवरी तक रोक लगा दी है। 15 जनवरी 2022 तक किसी भी रोड शो, पदयात्रा, साइकिल रैली, बाइक रैली और जुलूस निकालने की अनुमति नहीं होगी। चुनाव आयोग स्थिति की समीक्षा करेगा और बाद में नए निर्देश जारी किए जाएंगे।
दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा (Sushil Chandra) ने कहा कि सर्विस मतदाता को मिलाकर 18.34 करोड़ मतदाता इस चुनाव में हिस्सा लेंगे जिनमें से 8.55 करोड़ महिला मतदाता हैं।