Advertisement
Uttar Pradesh

Dev Deepawali 2022: काशी में आज भव्य तरीके से मनाई जाएगी ‘देव दीपावली’, शिव की नगरी में गंगा तट पर जगमगाएंगे 10 लाख दीये

Share
Advertisement

Varanasi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लिए गए संकल्प से अयोध्या के दीपोत्सव के बाद अब काशी की देव दीपावली इस वर्ष भी भव्यतम रूप से आज मनाई जाएगी। आज पूरी काशी में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर देवाधिदेव महादेव की नगरी में देव दीपावली का पर्व काफी उल्लास और खुशियों के साथ मनाया जाएगा। वहीं मां जाह्नवी के अर्धचन्द्राकार घाटों पर आज शाम पांच बजकर 15 मिनट के बाद 10 लाख दीप जलाकर योगी सरकार दिव्य और भव्य देव दीपावली महोत्सव का काशी में शुभारंभ करेगी।

Advertisement

भव्य होगी काशी की ‘देव दीपावली’

हालांकि देव दीपावली महोत्सव को देखते हुए वाराणसी में श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर को आकर्षक ढंग से भी सजाया गया है। बता दें काशी विश्वनाथ कॉरिडोर बनने के बाद ये पहली देव दीपावली है। वहीं सरकार ने भी इस बार के देव दीपावली के अवसर पर जल, थल और नभ से काशी नगरी की सुरक्षा के इंतजाम भी किये गये हैं। इसी के साथ ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से रूट डायवर्जन भी लागू कर दिया गया है।

3डी प्रोजेक्शन मैपिंग के जरिए होगी प्रस्तुति

इस साल पहली बार काशी के ऐतिहासिक घाट की दीवार पर 3डी प्रोजेक्शन मैपिंग के माध्यम से धर्म का व्याख्यान किया जाएगा। वहीं इसके जरिए काशी आने वाले पर्यटकों को मां गंगा के पृथ्वी पर अवतरण व देव दीपावली की कथा सुनने को भी मिलेगा। हालांकि गंगा की गोद में लेजर और लाइट मल्टीमीडिया शो के माध्यम से भगवान शिव के भजन की प्रस्तुति भी होगी। वहीं 20 मिनट का शो कई बार दिखाया जाएगा, जिससे देव दीपावली पर वाराणसी के घाटों पर आने वाले सभी श्रद्धालु देख सकेंगे। इस शो का होगा आयोजन चेत सिंह घाट पर हर बार की तरह किया जाएगा।

Recent Posts

Advertisement

Hamirpur: प्रेमी की बेवफाई से नाराज प्रेमिका ने ऐसे लिया बदला, प्रेमी के बच्चे को बुलाया घर, फिर हसिए से…

Hamirpur: यूपी के हमीरपुर जिले में एक सनसनीखेज वारदात ने सब को हैरान कर दिया…

May 3, 2024

Priyanka in Amethi: अमेठी में जनता से बोलीं प्रियंका… आप ही लड़ेंगे और आप ही जिताएंगे ये चुनाव

Priyanka in Amethi: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अमेठी में लोगों से संवाद किया.…

May 3, 2024

जीतू पटवारी के बयान पर सिंधिया का पलटवार, बोले- ‘यही है महिलाओं के प्रति कांग्रेस की मानसिकता…’

MP Politics: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवार ने पूर्व मंत्री इमरती देवी के खिलाफ…

May 3, 2024

Amethi: अमेठी में वोट पड़ने से पहले ही हार मान चुकी कांग्रेस- स्मृति ईरानी

Smriti to Congress: कांग्रेस पार्टी द्वारा अमेठी से लोकसभा प्रत्याशी की घोषणा के बाद अब…

May 3, 2024

Bijnor: कम्प्यूटर सेंटर की टीचर को छात्र ने मारी गोली, हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस

Bijnor: यूपी के बिजनौर में शुक्रवार 3 अप्रैल को एक कंप्यूटर सेंटर में एक छात्र…

May 3, 2024

कांग्रेस कहती है डरो मत, मैं भी इन्हें यही कहूंगा… डरो मत, भागो मत-पीएम मोदी

PM in West Bengal: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के बर्धमन-दुर्गापुर में…

May 3, 2024

This website uses cookies.