Advertisement

संसद से सदस्यता खत्म किए जाने पर कांग्रेस का सीएम योगी के गढ़ में प्रदर्शन

Share
Advertisement

कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज उत्तर-प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर के गोलघर स्थित गांधी प्रतिमा पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मोदी सरकार केवल अडानी और अंबानी के हाथों की कठपुतली बन गई है। राहुल गांधी की सदस्यता खत्म करने की साजिश भारतीय जनता पार्टी और मोदी सरकार कर रही थी जिसमें वह सफल दिख रही है लेकिन हम भी सड़क से लेकर सदन तक इसका विरोध करते रहेंगे।

Advertisement

उन्होंने कहा जब तक राहुल गांधी की सदस्यता वापस नहीं की जाती तब तक हम आंदोलन करते रहेंगे। अगर बात नहीं मानी गई तो हम उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। कांग्रेस पार्टी किसी से डरने वाली नहीं है मोदी जी को डर लग रहा है इस वजह से संसद में राहुल गांधी को बोले तक नहीं दिया। जब उन्हें लगा कि अब जनता के सामने हमारी पोल खुल जाएगी तो उन्होंने षडयंत्र रचकर राहुल गांधी जी की सदस्यता को ही खत्म करवा दिया उसका विरोध हम करते रहेंगे।

राहुल गांधी की सदस्यता खत्म

बता दें कि शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद से सदस्यता खत्म कर दी गई थी। लोकसभा सचिवालय ने उन्हें नोटिस जारी किया था। इससे पहले सूरत कोर्ट ने उन्हें मानहानि केस में 2 साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद कल यानी शुक्रवार को राहुल गांधी की संसद की सदस्यता के लिए अयोग्य ठहरा दिया गया। इसको लेकर कांग्रेस ही नहीं बल्कि विपक्ष के कई बड़ी नेता बीजेपी पर हमलावर हैं।

राहुल गांधी की सदस्यता खत्म किए जाने पर बवाल मचा हुआ है। इसके चलते कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए हैं। बता दें कि छत्तीसगढ़ में तो कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बीजेपी कार्यलय में जमकर तोड़फोड़ की। शुक्रवार को सूरत कोर्ट के फैसले पर कांग्रेस के पदाधिकारियों ने राजधानी दिल्ली स्थित विजय चौक पर मार्च किया। इसे देखते हुए विजय चौक के आस-पास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ बहस हो गई। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

(गोरखपुर से सतीश शुक्ला की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: Akhilesh Yadav बोले, ‘सीएम आवास को गंगाजल से धोया था, वो पिछड़ों को अपमान नहीं?’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *