Advertisement
Uttar Pradesh

खनन विभाग द्वारा तत्काल निरीक्षण कर मूल्य बढ़ोतरी पर बनाया जाए नियंत्रण: CM योगी

Share
Advertisement

लखनऊ:  टीम-09 को दिशा-निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में बाढ़/अतिवृष्टि से प्रभावित लोगों के राहत और पुनर्वास का काम तेज किया जाए। मैरुंड गांवों में बड़ी नावों का उपयोग करें। ताजा स्थिति के मुताबिक रोहिन नदी को छोड़ शेष सभी नदियों में जलस्तर स्थिर है। प्रभावित लोगों की जरूरतों/समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ तत्काल निस्तारित करें। प्रदेश में निवेश कर रहीं औद्योगिक इकाइयों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा इंसेंटिव प्रदान किया जा रहा है। ऐसे सभी प्रकरणों की गहन समीक्षा कर विस्तृत रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय में प्रस्तुत की जाए।

Advertisement

प्रभावित लोगों की जरूरतों/समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ तत्काल निस्तारित करें : CM

सीएम बोले कि आगामी 25 सितम्बर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती प्रदेश में “गरीब कल्याण मेला” आयोजित किया जाएगा। सभी 826 विकास खंडों पर वृहद आयोजन किया जाएगा। मेले में दिव्यांग जनों को कृत्रिम अंग वितरण, विभिन्न पेंशन, आवास और स्वरोजगार योजनाओं से वंचित पात्र लोगों को योजना से जोड़े जाने के साथ-साथ आरोग्य मेले का भी आयोजन होगा। बैंकों से समन्वय स्थापित कर विशेष ऋण शिविर लगाये जाएं। इस सम्बंध में सभी संबंधित विभाग तैयारी पूरी कर लें। सभी कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सहभागिता होगी।

खनन विभाग द्वारा तत्काल निरीक्षण कर मूल्य बढ़ोतरी पर नियंत्रण बनाया जाए

आगे उन्होनें कहा कि प्रदेश के विभिन्न जिलों में सीमेंट, मोरंग, गिट्टी, बालू आदि भवन निर्माण सामग्रियों के मूल्य में अनापेक्षित बढ़ोतरी की जानकारी मिली है। खनन विभाग द्वारा तत्काल निरीक्षण कर मूल्य बढ़ोतरी पर नियंत्रण बनाया जाए। अनावश्यक भंडारण करने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई भी करें। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए पूरे प्रदेश में 05 सितंबर से स्वच्छता-सैनीटाइजेशन का वृहद अभियान शुरू किया जाए। जिलों के लिए नामित नोडल अधिकारी तत्काल जिम्मेदारी संभाल लें। यह अधिकारी बाढ़/अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों की भी मॉनीटरिंग करें। 07 सितंबर से आशा, संगिनी, आंगनबाड़ी सहित सभी संबंधित कर्मियों के सहयोग से स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदेशव्यापी सर्विलांस किया जाए।

Recent Posts

Advertisement

आम आदमी पार्टी की तरफ से कोऑर्डिनेशन की जिम्मेदारी संभालेंगे दुर्गेश पाठक: संदीप पाठक

AAP: लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच कोऑर्डिनेशन कमेटी की…

May 1, 2024

गुजरात में दहाड़े PM मोदी, बोले- ‘कांग्रेस वाले और उनकी जमात कान खोलकर सुन लें, जब तक मोदी जिंदा है…’

PM Modi: गुजरात के बनासकांठा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने जनसभा को संबोधित…

May 1, 2024

शिवपाल यादव का जुबानी हमला, बोले- ‘BJP वालों को ऐसा इंजेक्शन लगाना कि इनकी चीख दिल्ली तक पहुंचे’

Shivpal Yadav: लोकसभा चुनाव 2024 के दो चरणों का मतदान सकुशल संपन्न हो चुका है।…

May 1, 2024

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची अयोध्या, सरयू तट पर आरती…हनुमान गढ़ी और रामलला के करेंगी दर्शन

President Murmu Visit Ayodhya: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अयोध्या पहुंची। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनका स्वागत…

May 1, 2024

Bihar: गैस सिलेंडर फटने से हुए हादसे में चार लोगों की मौत पर सीएम नीतीश ने जताया दुःख

CM Nitish: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने किशनगंज जिले के पौआखाली में गैस सिलेंडर…

May 1, 2024

सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ की मौत, दावा- अमेरिका में हमलावरों ने मारी गोली !

Goldy Brar Death: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की…

May 1, 2024

This website uses cookies.