Advertisement
Uttar Pradesh

कांग्रेस ने हाथरस पीड़िता के घरवालों को चुनाव लड़ने का दिया प्रस्ताव, घरवालों ने कहा- सुरक्षा देने वालों के खिलाफ कैसे लड़ सकते हैं चुनाव?

Share
Advertisement

लड़की हूं लड़ सकती हूं कैंपेन के तहत कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली सूची में 50 महिलाओं के नाम जारी किए। इस लिस्ट में कुछ महिलाएं ऐसी हैं जिन्होंने समाज में अत्याचार को किसी न किसी रुप में झेला है।  इस सूची में उन्नाव में रेप पीड़िता की मां आशा सिंह को भी टिकट दिया है।

Advertisement

हाथरस रेप पीड़िता के परिवार को भी टिकट देने की थी पेशकश

कांग्रेस पार्टी ने हाथरस गैंगरेप पीड़िता के परिवार को भी टिकट देने की पेशकश की थी, लेकिन पीड़िता के घरवालों ने टिकट लेने से मना कर दिया। दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार पीड़िता के भाई संदीप ने कहा कि अगर वो चुनाव लड़ेंगे तो इससे केस कमजोर होगा।

आगे उन्होंने बताया, हम अगर चुनाव लडेंगे तो इससे हमें बहुत नुकसान होगा, क्योंकि इलाके के 22 गांव में ठाकूर और ब्राहमण बहुसंख्यक हैं। जिस गांव में हम रहते हैं यहां भी सिर्फ 4 घर दलितों का है। ऐसे में अगर हम चुनाव हारते हैं तो लेने के देने पड़ जाएंगे।

जिनसे सुरक्षा लेंगे उनके खिलाफ कैसे लड़ेगे: पीड़िता का भाई संदीप

संदीप ने सवाल करते हुए कहा, मेरे और मेरे परिवार की रक्षा सरकार करती है, कांग्रेस हमें जिन लोगों के खिलाफ खड़ा करना चाहती है वे हमारे रक्षक हैं। जो सुरक्षा देते हैं उनके खिलाफ कैसे चुनाव लड़ सकते हैं।

कांग्रेस ने कई शोषित महिलाओं को दिया टिकट

कांग्रेस द्वारा जारी किये गए उम्मीदवारों की लिस्ट में 50 महिलाएं शामिल हैं। इन महिलाओं में से कुछ ऐसी महिलाएं हैं जो बीते समय में अपने ऊपर हुए अत्याचारों को लेकर चर्चा में रही हैं।

आशा सिंह

उन्नाव रेप मामले में भाजपा के विधायक कुलदीप सेंगर पर बलात्कार का मामला सामना आया। उसके बाद पीड़िता के पिता की हत्या कर दी जाती है। कुछ समय बाद पीड़िता की भी मौत हो जाती है। लेकिन पीड़िता की मां अंत तक लड़ती रही और कुलदीप सेंगर को सलाखों के पीछे पहुंचाया। कांग्रेस द्वारा जारी 50 महिलाओं की सूची में आशा सिंह (पीड़िता की मां) को भी टिकट दिया गया है। आशा सिंह उन्नाव विधानसभा से चुनाव लडेंगी।  

Asha Singh

ऋतु सिंह

पिछले साल अगस्त में ब्लॉक प्रमुख चुनावों के दौरान हुई हिंसा के कारण यूपी ख़बरों में रहा था। ब्लॉक प्रमुख चुनाव में कहीं गोली चली थी तो कही से पर्चा छीना गया था। इसी उपद्रव के दौरान लखीमपुर खीरी के पसगवां ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख पद के नामांकन के दौरान प्रत्याशी ऋतु सिंह की साड़ी खींची गई थी। जब मामले की जांच हुई तो सामने आया कि आरोपी युवक BJP सांसद रेखा वर्मा का रिश्तेदार है। अब कांग्रेस ने ऋतु सिंह को मोहम्मदी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का टिकट दिया है।

सदफ जफर

साल 2019-2020 में केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान सदफ को महिला पुलिस के बजाए पुरुष पुलिसकर्मियों ने पीटा था। आरोप भी लगे कि उन्होंने भीड़ को उकसाने की कोशिश कर रही है। अब कांग्रेस ने सदफ जफर को लखनऊ सेंट्रल से चुनाव लड़ने के लिए टिकट दिया है।

पूनम पांडे

कोरोना के समय में लगातार काम करने वाली आशाकर्मी जब योगी आदित्यनाथ से मिलने पहुंची तो उन्हें मुख्यमंत्री से मिलने से रोका गया। जब आशाकर्मियों ने जिद की तो उन्हें पुलिस ने बहुत पीटा। मामले ने सोशल मीडिया के जरिए तूल पकड़ा तब जाकर प्रियंका ने इन महिलाओं से मुलाकात की। अब उन्हीं आशाकर्मी में एक पूनम पांडे को कांग्रेस ने टिकट देकर मैदान में उतारा है। पूनम पांडे शाहजहांपूर से चुनाव में उतारेंगी।

उन्नाव गैंगरेप पीड़िता की मां कांग्रेस के टिकट पर लड़ेगी चुनाव, सपा नहीं उतारेगी अपना उम्मीदवार!

Recent Posts

Advertisement

ये लोग कुछ भी कर लें, आपके CM शेर हैं और अपनी माताओं-बहनों को हजार रुपए महीना देकर ही दम लेंगे- सुनीता केजरीवाल

AAP: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की धर्मपत्नी…

May 5, 2024

Ayodhya: PM मोदी ने किए रामलला के दर्शन-पूजन, रोड शो में उमड़ा जनसमूह

Ayodhya: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार( 5 मई )को अयोध्या पहुंचे. जहां पर पीएम मोदी…

May 5, 2024

Rajasthan: NEET एग्जाम से एक दिन पहले फंदे पर लटकता मिला छात्र का शव, 2 वर्ष से कर रहा था तैयारी

Rajasthan: राजस्थान के भरतपुर जिले के मथुरा गेट थाना क्षेत्र के बृज नगर में शनिवार…

May 5, 2024

“तुष्टीकरण की राजनीति अब समाजवादी पार्टी, कांग्रेस के शहजादों के लिए अस्तित्व की मजबूरी बन गई है, सीतापुर में विपक्ष पर बरसे PM मोदी

Sitapur: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सीतापुर के धौरहरा में जनसभा को संबोधित किया.…

May 5, 2024

Kishanganj: एक 26 वर्षीय महिला ने एक साथ 5 बच्चों को जन्म दिया, जच्चा बच्चा दोनों सलामत

Kishanganj: बिहार के किशनगंज के ठाकुरगंज प्रखण्ड के जालमिलिक गांव में 26 वर्षीय एक महिला…

May 5, 2024

कुआनो नदी में डूबी नाव, दो मासूम बच्चों समेत 3 लोगों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

 Sant Kabir Nagar: उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र नकहा…

May 5, 2024

This website uses cookies.