उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ कल 12 जून (सोमवार) को जनपद देवरिया में जनपद की विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।
कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री का कल 12 जून को अपराह्न 02:45 बजे राजकीय हेलीकाप्टर द्वारा चीनी मिल ग्राउंड में आगमन होगा। मुख्यमंत्री अपराह्न 03 बजे से 04 बजे तक जनपद देवरिया की विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। अपराह्न 04.05 बजे चीनी मिल ग्राउंड से प्रस्थान करेंगे।
कैबिनेट मंत्री, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय व हाइवेज, भारत सरकार, नितिन गड़करी कल 12 जून (सोमवार) को राष्ट्र को समर्पण और एन. एच. परियोजनाओं का शिलान्यास उत्तर प्रदेश राज्य में देवरिया क्षेत्र में करेंगे।
कार्यक्रम के अनुसार कैबिनेट मंत्री का कल 12 जून को अपराह्न 02:50 बजे विशेष उड़ान द्वारा चीनी मिल ग्राउंड में आगमन होगा। अपराह्न 03 से 04 बजे तक राष्ट्र को समर्पण और एन. एच. परियोजनाओं का शिलान्यास उत्तर प्रदेश राज्य में देवरिया क्षेत्र में करेंगे। अपराह्न 04.10 बजे चीनी मिल ग्राउंड से प्रस्थान करेंगे।
जिला प्रशासन सीएम योगी आदित्यनाथ एवं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के कार्यक्रम को लेकर युद्ध स्तर पर कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगा है। चीनी मिल ग्राउंड पर हैलीपैड बनाया जा रहा है। सुरक्षा को लेकर चाक चौबंद व्यवस्था की गयी है। पूरे देवरिया शहर की साफ सफाई में सैकड़ों कर्मचारियों को लगाया गया है। सीएम योगी एवं नितिन गडकरी एक विशाल जनसभा को भी सम्बोधित करेंगे। लगभग पचास हजार लोंगों के बैठने की भी व्यवस्था की गयी है। कार्यक्रम को लेकर रूठ डायवर्जन भी किया गया है।
रिपोर्ट-मनोज शुक्ला, देवरिया
Lok Sabha Election live: लोकसभा चुनाव के पांचेवें चरण के लिए सोमवार सुबह 7 बजे से…
CM Yogi in Kurukshetra: हरियाणा के चुनावी समर में उतरे भाजपा के स्टार प्रचारक व…
Nalanda news: हरनौत प्रखंड के कल्याणबिगहा थाना क्षेत्र के एक विद्यालय के शिक्षक पर छात्राओं…
Road Accident in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के कवर्धा से बड़े हादसे की ख़बर है. यहां तेंदूपत्ता…
CM Yogi in Chandigarh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चंडीगढ़ में एक जनसभा…
Film Stars Caste Vote: लोकतंत्र के पांचवें चरण में फिल्मी सितारों ने भी वोटिंग की.…
This website uses cookies.