Advertisement
Uttar Pradesh

पर्व-त्योहारों के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए मुख्यमंत्री योगी ने दिया ‘टीमवर्क’ का मंत्र, कहा सभी पक्षों से संवाद बनाएं

Share
Advertisement

न आस्था का करें सम्मान, अराजक तत्वों से सख्ती से निपटें: मुख्यमंत्री

Advertisement

पर्व-त्योहारों के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए मुख्यमंत्री ने दिया ‘टीमवर्क’ का मंत्र, कहा सभी पक्षों से संवाद बनाएं

24×7 एक्टिव रहे पुलिस और प्रशासन, रामलीला के दौरान हो प्रभावी इंतज़ाम

प्रतिमा स्थापना और विसर्जन के लिए समितियों से संवाद बनाएं: मुख्यमंत्री

फुट पेट्रोलिंग बढ़ाए पुलिस, संवेदनशील घटनाओं पर वरिष्ठ अधिकारी खुद लीड करें: मुख्यमंत्री

खनन माफिया के खिलाफ होगी निर्णायक कार्रवाई, बोले मुख्यमंत्री 10 दिन में कार्रवाई कर दें रिपोर्ट

■ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मंडल, जोन, रेंज, पुलिस कमिश्नरेट और जनपद के वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को आगामी पर्व-त्योहारों में सुदृढ़ कानून-व्यवस्था के सम्बंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

■ 26 सितंबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। इसी प्रकार, विजयादशमी, दशहरा, बाल्मीकि जयंती, बरावफ़ात, दीपावली और छठ आदि महत्वपूर्ण पर्व-त्योहार आगामी कुछ दिनों के भीतर हैं। यह समय संवेदनशील है। हमें 24×7 अलर्ट मोड में रहना होगा।

● आगामी एक माह त्योहार की उमंग से परिपूर्ण होंगे। बाजारों में भीड़ होगी। ऐसे में पुलिस को फुट पेट्रोलिंग बढ़ानी होगी। महिलाओं, बच्चों एवं वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी।

● त्योहारों के बीच अनावश्यक बिजली कटौती न की जाए। तय रोस्टर के अनुसार गांव/शहर में बिजली आपूर्ति होनी चाहिए। प्रदेश स्तर पर, कमिश्नरी और रेंज स्तर पर कंट्रोल रूम एक्टिव किये जाएं। प्रदेश स्तर पर एडीजी कानून-व्यवस्था द्वारा निगरानी की जाए।

● प्रदेश में परंपरागत रूप से 44 हजार से अधिक स्थलों में माँ दुर्गा की प्रतिमाएं रखी जाती रही हैं। इसके अतिरिक्त भी प्रतिमाओं की स्थापना होती है। पूजा समितियों से संवाद करें, प्रयास करें कि प्रतिमा की स्थापना सुरक्षित स्थान जैसे सार्वजनिक पार्क आदि में हो, ताकि सड़क पर सामान्य यातायात प्रभावित न हो। आस्था और जनभावना का पूरा सम्मान किया जाना चाहिए।

● प्रतिमा विसर्जन के समय पुलिस बल की तैनाती के लिए स्थानीय जरूरतों के मुताबिक रणनीति तैयार करें। विसर्जन के लिए समितियों से संवाद कर अस्थायी तालाब का निर्माण कराया जाना उचित होगा।

● रामलीला हमारी प्राचीन संस्कृति का हिस्सा है। इसमें बड़ी संख्या में आम जन सहभाग करते हैं। देर रात तक रामलीला का मंचन चलता रहता है। ऐसे में सुरक्षा की विधिवत व्यवस्था होनी चाहिए। पेट्रिलिंग बढ़ाई जानी चाहिए।

● पर्व शांति और सौहार्द के बीच सम्पन्न हों, इसके लिए स्थानीय जरूरतों को देखते हुए सभी जरूरी प्रयास किए जाएं। शरारतपूर्ण बयान जारी करने वालों के साथ जीरो टॉलरेंस की नीति के साथ कड़ाई से पेश आएं। माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले अराजक तत्वों के साथ पूरी कठोरता की जाए।

● त्योहारों के समय में स्वच्छता, सैनिटाइजेशन का विशेष अभियान चलाया जाना चाहिए। ग्राम्य विकास व नगर विकास विभाग इन सम्बंध में जरूरी कार्यवाही सुनिश्चित करायें।

● हाल के दिनों में कुछ जनपदों में कतिपय अप्रिय घटनाएं हुई हैं। इनके दोषियों को कठोरतम सजा हो, इसके लिए प्रभावी अभियोजन सुनिश्चित किया जाए। फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम जल्द से जल्द न्याय हो।

● ड्रग  माफिया, गौ-तस्कर, शराब माफिया, खनन माफिया और भू- माफिया सहित अवैध गतिविधियों में संलिप्त सभी अराजक तत्वों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाए। अंतरराज्यीय सीमा से लगे जिलों में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक अवैध खनन की गतिविधियों की सूक्ष्मता से पड़ताल करें। अवैध खनन के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई के लिए अभियान शुरू किया जाना आवश्यक है। खनन माफियाओं के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई हो। इनकी संपत्ति जब्त की जाए। आगामी 10 दिन में प्रभावी कार्रवाई करते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय को रिपोर्ट भेजी जाए।

● किसी भी घटना को छोटा मानकर नजरअंदाज न करें। पुलिस बल को 24×7 अलर्ट मोड में रहना होगा। संवेदनशील प्रकरणों में वरिष्ठ अधिकारी लीड करें। मौके पर उपस्थित हों। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल हो।

Recent Posts

Advertisement

Lucknow: डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य का कांग्रेस पर वार, बोले- भारी अंतर से चुनाव हारेंगे राहुल गांधी

Lucknow: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी…

May 17, 2024

Chardham Yatra को लेकर बड़ा अपडेट, गंगोत्री-यमुनोत्री मंदिर परिसर में वीडियोग्राफी एवं रील्स बनाने पर लगा प्रतिबंध

Chardham Yatra: उत्तराखंड के चारधाम यात्रा में इन दिनों भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे…

May 17, 2024

Lok Sabha Election 2024 : INDI गठबंधन की विशाल जनसभा आज, बेटे राहुल के समर्थन में सोनिया गांधी करेंगी वोट की अपील

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के चार चरणों की मतदान प्रक्रिया सम्पन्न हो चुकी है.…

May 17, 2024

Lok Sabha Election 2024: आज यूपी के इन जिलों में दहाड़ेंगे PM मोदी, ओडिशा-झारखंड में अमित शाह भरेंगे चुनावी हुंकार

Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार 17 मई को यूपी और महाराष्ट्र में…

May 17, 2024

बोर्ड में टॉप करने वाली छात्रा की बीमारी से मौत, परिवार के लोगों ने किया ऐसा काम, हर कोई कर रहा सलाम

Gujarat News: गुजरात के मोरबी की रहने वाली एक किशोरी को एक महीने पहले ब्रेन…

May 16, 2024

मीसा बोलीं… ‘अमित शाह के बिहार आने से इंडी गठबंधन को फायदा’, तेजस्वी के बयान पर सम्राट का जवाब…

Politics in Bihar: बिहार में राजनीतिक बयानबाजी जोरों पर है. पक्ष विपक्ष एक दूसरे पर…

May 16, 2024

This website uses cookies.