मुजफ्फरनगर के मीरापुर में BJP एजेंट को छत से फेंका, 11 जिलों के 58 सीटों पर मतदान जारी

Share

बुधवार को 11 जिलों के 58 सीटों पर पहले चरण का चुनाव कराया जा रहा है। अब तक 20 % वोटिंग की जा चुकी है।

कई जिलों में EVM खराब होने की सूचना है। मुजफ्फरनगर की मीरापुर विधानसभा सीट पर BJP एजेंट को कुछ लोगों ने छत से फेंक दिया। वहीं, कई जगहों पर मतदान का विरोध होने की भी सूचना है। मतदान सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगी। बता दें 2017 के विधानसभा चुनाव में 58 में से 53 सीटों पर जीत दर्ज की थी। बाकी के 5 सीटों में से 2-2 सीटों पर सपा-बसपा ने जीत दर्ज की थी, 1 सीट पर जयंत चौधरी की पार्टी रालोद काबिज हुई थी।

पहले चरण में 623 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें 73 महिलाएं हैं। इसके अलावा 9 मंत्री भी सियासी दंगल में हैं। पहले चरण में कुल 2.27 करोड़ वोटर्स हैं। इसमें पुरुष 1.27 करोड़ और महिलाएं 1 करोड़ हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *