Advertisement
Uttar Pradesh

बड़ी खबर: विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार, जितिन प्रसाद सहित सात मंत्री आज लेंगे शपथ

Share
Advertisement

यूपी। राज्य में लगभग चार महीने बाद विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसे ध्यान में रखते हुए आज यानि रविवार की शाम को कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा, जिसका काफी लंबे वक्त से इंतजार था। हाल ही में कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए जितिन प्रसाद समेत पलटू राम, संजय गौड़, संगीता बिंद, दिनेश खटिक, धर्मवीर प्रजापति और छत्रपाल गंगवार कुल सात लोग मंत्री पद की शपथ लेंगे।

Advertisement

पहली बार यूपी से 15 मंत्री बनाए गए हैं

बता दें कि आठ जुलाई को भी केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ था, जिसमें यूपी को प्राथमिकता दी गई थी। यह मंत्रिमंडल विस्तार जातीय गणित पर साधने का प्रयास किया गया था। यूपी के सात नए मंत्रियों में चार ओबीसी, दो दलित और एक ब्राह्मण समाज के थे।

वैसे भी कहा जाता है कि मोदी के कैबिनेट में यूपी का प्रतिनिधित्व काफी मजबूत है। ऐसा पहली बार हुआ है कि जब केंद्रीय कैबिनेट में यूपी से 15 मंत्री बनाए गए हैं।

बूथों को मजबूती देने का अभियान शुरू

बीजेपी यूपी में चुनाव को लेकर काफी गंभीर है। वहीं पार्टी ने बूथों को मजबूती प्रदान करने का अभियान शुरू कर दिया है। वहीं, चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी यूपी में तीन दिन का दौरा किया और चुनावी तैयारियों पर विचार विमर्श किया।

सभी पार्टियां यूपी में अपनी-अपनी जीत के दावे करने लगी हैं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2022 के चुनावों में 350 सीटें जीतकर सरकार बनाने, तो वहीं सपा ने 400 विधानसभा सीटें जीतने का दावा किया है।

Share
Published by
Hindi Khabar Desk

Recent Posts

Advertisement

UP News: देवरिया में बड़ा हादसा, करंट के चपेट में आने से मां-बेटी की मौत

UP News: यूपी के देवरिया जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई…

July 3, 2024

विद्युत लाइन की चपेट में आकर कैंटर में लगी आग, चालक की मौत, तीन झुलसे

Baghpat News : हाई टेंशन विद्युत लाइन से टकराकर एक कैंटर में भीषण आग लग…

July 3, 2024

Rain in Delhi: दिल्ली-गुरुग्राम में आज हुई हल्की बारिश, लोगों ने उठाया सुहाने मौसम का लुफ्त

Rain in Delhi: दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं.…

July 3, 2024

बिहार में मासूम के साथ दरिंदगी, हालत नाजुक

Allegation of Rape :  बिहार में एक हैवानियत की ख़बर सामने आई है. बताया गया…

July 3, 2024

MP Budget 2024 : ‘मध्य प्रदेश की जनता को भारी…’,सरकार के बजट पर कमलनाथ ने दी तीखी प्रतिक्रिया

MP Budget 2024 : आज मध्यप्रदेश की सरकार ने बजट पेश किया है। जिसको लेकर…

July 3, 2024

नहीं थम रहा पुल धंसने का सिलसिला, अब बिहार के सिवान में तीन पुल धंसे

Bridge Damage : बिहार में पुल धंस रहे है. एक के बाद एक ऐसी कई…

July 3, 2024

This website uses cookies.