Advertisement
Uttar Pradesh

UP के देवरिया में बड़ा हादसा, दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौत, तीन घायल

Share
Advertisement

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यह मामला देवरिया जिले के रामपुर कारखाना क्षेत्र के बभनौली स्थित एक ईंट- भट्ठे का है। यहां निर्माण कार्य के दौरान अचानक भट्ठे की दीवार गिर गई। जिसके मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए।

Advertisement

क्या है पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के बभनौली गांव में स्थित ईंट-भट्ठे की दीवार आज शनिवार की सुबह करीब 10.30 बजे गिर गई। मलबे में दबने से दो मजदूरों की मौत हो गई जबकि तीन मजदूर घायल हुए हैं। सभी मजदूर छत्तीसगढ़ के बताए जा रहे हैं।

महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में उनका इलाज चल रहा है। देवरिया जिले के बभनौली गांव में स्थित एमएमटी ईंट-भट्ठे में पकाए गए ईंटों को निकालने के काम में करीब 12 से अधिक मजदूर जुटे थे। अचानक ईंट-भट्ठे की दीवार ढ़हने लगी। यह देखकर काम कर रहे मजदूर विलासपुर जिले के पचपेठी थानाक्षेत्र के भिलौनी गांव के रहने वाले हरिनाथ पुत्र धनीराम ने शोर मचाया व दूसरे मजदूरों को भागने के लिए कहा। इसी बीच ईंटों की दीवार मजदूरों के ऊपर ढ़ह गई, जिसमें हरिनाथ समेत पांच मजदूर दब गए। कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने ईंटों को हटाकर घायल मजदूरों को बाहर निकाला व महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने हरिनाथ व जिला बलौदा बाजार के कसडोल थानाक्षेत्र के लवन निवासी 36 वर्षीय छोटू यादव पुत्र मोहित राम को मृत घोषित कर दिया।

उधर छत्तीसगढ के मुंगेली जिले के संजाव थानाक्षेत्र के बऊरी गांव की रहने वाली जमोत्री पत्नी महावीर, विलासपुर जिले के पचपेरी थानाक्षेत्र के भलौनी गांव की सरोजनी पत्नी बलदेव, बलौदा बाजार जिले के थानाक्षेत्र कसगुल थानाक्षेत्र के लवन गांव की रहने वाली सीमा पत्नी यशवंत घायल हो गई। घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

जनपद के प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह ने घटना की जानकारी मिलने पर डीएम एसपी को जांच करने व त्वरित सहायता देने को कहा है वहीं जिले के डीएम जेपी सिंह ने कहा कि घटना में दो लोंगो की मौत हुई है, परिजनों को सूचना दी गआ है बाकी घायलों का ईलाज कराया जा रहा है।

(देवरिया से मनोज शुक्ला की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: UP: घर की छत पर सांड चढ़ने से गांव में मची अफरातफरी, पढ़िए पूरी खबर

Recent Posts

Advertisement

MI vs KKR: मुंबई की शानदार गेंदबाजी, कोलकाता ने 20 ओवर में 169 रन बनाए…वेंकटेश ने जड़ा अर्धशतक

MI vs KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 169…

May 3, 2024

Ayodhya: पाकिस्तान से आए 235 हिन्दूओं ने किया रामलला का दर्शन पूजन

Ayodhya: भगवान राम लला के भव्य मंदिर में विराजमान होने के बाद से देश और…

May 3, 2024

4 जून को 4 बजे 400 पार होने के बाद चाहे ओवैसी हों, अखिलेश हों या राहुल ये सब जय श्री राम बोलेंगे- केशव प्रसाद मौर्य

Lok Sabha Election 2024: फिरोजाबाद में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक…

May 3, 2024

Lakhimpur Kheri: तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, 1 की मौत, 2 की हालत गंभीर

Lakhimpur Kheri: लखीमपुर खीरी के निघासन में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार…

May 3, 2024

जीतू पटवारी के विवादित बयान पर CM मोहन यादव बोले- महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस का चरित्र

CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवार ने पूर्व मंत्री इमरती देवी के…

May 3, 2024

बिहार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग की सचिव बंदना प्रेयषी ने जकार्ता फ्यूचर्स फोरम को किया संबोधित

Jakarta: ऊर्जा के नवीकरणीय स्रोतों को बढ़ावा देने के लिए भारत और बिहार दोनों में…

May 3, 2024

This website uses cookies.