उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित परसरामपुर ब्लॉक में दोपहर में उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब अचानक गोली चलने की आवाज से चारों तरफ भगदड़ मच गई।
कई दिनों से चल रही प्रधान और सचिव के बीच तनातनी आज काफी बढ़ गई। जिससे अंजाम गोली चलने तक पहुंच गई।
मामला दोपहर परसरामपुर ब्लाक परिसर का है। जहां ग्राम पंचायत सचिव नरेंद्र प्रताप सिंह अपने साथियों के साथ अपने कक्ष में बैठे थे। उसी समय ग्राम पंचायत करनपुर के प्रधान राजेश वर्मा अपने कुछ साथियों के के साथ पहुंचे। ग्राम पंचायत के कार्यों को लेकर बातचीत शुरू हुई लेकिन बातचीत होते होते हाथापाई और मारपीट में तब्दील हो गई। ग्राम पंचायत सचिव के साथ बैठे दूसरे सचिव ऋतुराज पांडेय ने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली चला दी गोली की आवाज सुनते ही पूरे ब्लॉक परिसर में भगदड़ मच गई।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची परसरामपुर पुलिस ने शांति व्यवस्था कायम करते हुए जांच करना शुरू किया। मौके पर उपजिलाधिकारी हरैया गुलाब चंद्र और क्षेत्राधिकारी हरैया शेषमणि उपाध्याय भी पहुंचे।
इस मामले में क्षेत्राधिकारी हरैया शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के हिसाब से मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
ये भी पढ़ें: ताबड़तोड़ फायरिंग कर वृद्ध को उतारा मौत के घाट, बेटा घायल
Telangana: आंध्र प्रदेश प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व मंत्री धर्मपुरी श्रीनिवास का…
World Cup: रविवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर होने वाले विश्व टी20 कप 2024 के…
Earthquake: अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अंडमान सागर में शुक्रवार देर रात भूकंप आया.…
Delhi Airport Roof Collapse: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (IGI Airport) पर शुक्रवार…
Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीते दिन बुधवार को हुई तेज बारिश से लोगों…
Hemant Soren Bail: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट ने जमानत दी। अब…
This website uses cookies.