Advertisement
Uttar Pradesh

वंदे भारत एक्सप्रेस पर फिर हमला, दोनों तरफ से बरसाए गए पत्थर, मची अफरा-तफरी

Share
Advertisement

वंदे भारत ट्रेन पर एक बार फिर से पत्थर फेंकने की घटना सामने आई है। गोरखपुर से लखनऊ जा रही 22549 नंबर की वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर मंगलवार को अराजकतत्वों ने दोनों तरफ से पत्थर चलाए। पत्थर लगने से कोच संख्या सी 1, सी 3 और एग्जीक्यूटिव कोच के चार खिड़कियों के शीशे चटक गए। पत्थर चलने के दौरान यात्री घबरा गए। कोच के अंदर अफरा-तफरी मच गई। किसी यात्री को चोट नहीं आई है। RPF मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, ट्रेन अपने तय समय 6 बजकर 5 मिनट पर गोरखपुर के प्लेटफॉर्म नंबर- 2 से रवाना हुई। ट्रेन अयोध्या से जैसे ही आगे बढ़ी सोहावल और देवरा कोट के बीच 8:40 बजे से 8:45 बजे के बीच कोचों के दोनों तरफ से पत्थर चलने लगे। पत्थर देख कोच के अंदर बैठे यात्री घबरा गए। स्थिति को ट्रेन के साथ चल रहे रेलवे के स्टाफ और सुरक्षाकर्मियों ने संभाला। दोनों तरफ से पत्थर चलने के बाद भी ट्रेन रुकी नहीं और अपनी रफ्तार से आगे बढ़ती रही।

वंदे भारत एक्सप्रेस के लखनऊ पहुंचते ही मामले की जांच कराई जाएगी। बदा दें कि वंदे भारत ट्रेन 9 जुलाई से रोजाना गोरखपुर से लखनऊ के बीच चल रही है। 7 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोरखपुर जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर- 1 से पूर्वोत्तर रेलवे की पहली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी।

ये भी पढ़े: UP: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक सिपाही घायल

Recent Posts

Advertisement

UP: 2500 सोलर मास्ट लाइटिंग सिस्टम से लैस होंगे प्रदेश के कई जिले

UP: उत्तर प्रदेश की उन्नति का मार्ग प्रशस्त कर रही योगी सरकार प्रदेश में सौर…

July 1, 2024

Parliament Session : ‘कांग्रेस ने चुनाव में भय…’, अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Parliament Session : केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राष्ट्रपति अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव रखा। इस…

July 1, 2024

Uttarakhand: लालकुआँ में हुई मूसलाधार बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति बनी, पानी में दर्जनों घर डूबे

Uttarakhand: पहाड़ों में हो रही मूसलाधार बरसात के बाद अब मैदानी क्षेत्रो में भी बरसात…

July 1, 2024

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर में बढ़ता तनाव- पुजारी और ट्रस्ट में खींचतान के बीच बदलाव की आहट

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में रामलला के दरबार में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा…

July 1, 2024

This website uses cookies.