Advertisement

कथावाचक अनिरुद्धाचार्य को धमकी देने वाला अरेस्ट, कहा- बच्चों के बीमार होने पर कर्ज लिया

Share
Advertisement

मथुरा के वृंदावन में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य को धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बीते 5 अप्रैल को युवक ने पत्र से 1 करोड़ रुपए न देने पर उनको व परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई थी। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही थी।

Advertisement

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया, “बच्चों की तबियत खराब होने पर डेढ़ लाख रुपए कर्जा लिया था। जिसकी वजह से घर में हर दिन विवाद हो रहा था। जिसके बाद सोचा कि अनिरुधाचार्य महाराज से मिले रुपए से वह कर्ज चुका दूंगा। 1 करोड़ में परिवार की आर्थिक स्थिति भी सुधर जाएगी। इसी कारण धमकी भरा पत्र लिखकर कार्यालय के पास लगे वाटर कूलर के ऊपर रख दिया था।” पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को सौ फूटा पुल के पास से पकड़ा है।

वृंदावन परिक्रमा मार्ग स्थित कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के आश्रम गौरी गोपाल धाम में धमकी भरा पत्र मिला था। उस समय अनिरुद्धाचार्य महाराज भागवत कथा करने के लिए इंदौर गए हुए थे। धमकी भरे पत्र में भेजने वाले ने अपना पता पनवेल मुंबई महाराष्ट्र लिखा। पत्र में आरोपी ने लिखा था कि वह और उसके आदमी आश्रम और अनिरुद्धाचार्य महाराज पर नजर रखे हुए हैं। अगर 1 करोड़ रुपए नहीं दिए तो भागवत प्रवक्ता और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई।

पुलिस को आरोपी सुरेश ने बताया कि ” उसके बच्चों की तबीयत खराब होने पर डेढ़ लाख रुपए कर्जा लिया था। जिसकी वजह से घर में कहासुनी हो गई। इसके बाद वह वृंदावन चला आया। यहां प्रेम मंदिर दर्शन के दौरान सुरेश का पर्स गुम हो गया। इसके बाद आरोपी गौरी गोपाल आश्रम पहुंचा। जहां वह खाना खाता और फिर 100 फूटा पुल के पास जा कर सो जाता।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें