Advertisement
Uttar Pradesh

डबल मर्डर से दहला अम्बेडकरनगर, पिता-पुत्र की हत्या, मां की हालत गंभीर

Share
Advertisement

उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर जिला मुख्यालय के शहजादपुर में एक स्वर्ण व्यवसायी और उसके पुत्र का शव घर के अंदर पाया गया, जबकि पत्नी की हालत गम्भीर है। तीनों के शरीर पर चोट के निशान है। महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुबह लगभग 10:30 बजे मेन रोड की इस घटना से हड़कम्प मच गया। सुत्रों के मुताबिक यह मामला पारिवारिक बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जाँच पड़ताल में जुटी हुई है।

Advertisement

अकबरपुर कोतवाली पुलिस को आज लगभग 10:30 बजे सूचना मिली कि एक घर से किसी महिला के चिल्लाने की आवाज आ रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस जब गजर के अंदर पहुँची तो एक महिला गम्भीर रूप से घायल अवस्था मे पड़ी थी। शरीर पर चोट के निशान थे, खून निकल रहा था। जबकि दो पुरुषों का शव पड़ा हुआ था। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। फोरेंसिक टीम और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुँचे और जांच पड़ताल शुरू किया। दोनों शवो की पहचान पिता पुत्र के रूप में हुई। स्वर्ण व्यवसायी कृष्ण और उनके पुत्र आनन्द का लहुलुहान शव घर के अंदर मिला है। जबकि पत्नी घायल अवस्था मे अस्पताल में भर्ती है।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद का लग रहा है। अभी इनके बड़े पुत्र जो दूसरे घर पर रहते है उनसे पूछताछ करनी है,, जो महिला घायल है ट्रीटमेंट चल रहा है उसका भी बयान होना है,, इसके बाद ही आगे जांच पड़ताल की जाएगी,, देखने से लग रहा है कि लोहे की रॉड या डंडे से हमला किया गया है जिला चिकित्सालय में भर्ती महिला ने अपने दोनों बहुऔ समधी उसके बेटों पर हत्या का आरोप लगाया है। डबल मर्डर की जानकारी होतें ही पुलिस महानिरीक्षक अयोध्या मण्डल प्रवीण कुमार ने घटना स्थल का दौरा किया और अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

(अम्बेडकरनगर से रोहन गुप्ता की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: पीलीभीत बना मणिपुर, जमीनी विवाद में महिला को निर्वस्त्र कर मारपीट करने का आरोप

Recent Posts

Advertisement

UP: सपा और कांग्रेस के रूप में रावण का जिन्न आज भी मौजूद- CM योगी

CM Yogi in Jaunpur: सपा व कांग्रेस के रूप में रावण का जिन्न आज भी…

May 19, 2024

इंडी… अराजकता,भ्रष्टाचार और कर्फ्यू लगाने वाला गठबंधन- सीएम योगी

CM Yogi in Phoolpur Pawai: सपा, कांग्रेस और इंडी गठबंधन अराजकता, भ्रष्टाचार और कर्फ्यू लगाने…

May 19, 2024

पहले रामभक्तों पर गोली चलती थी, आज आवभगत होती है- CM योगी आदित्यनाथ

CM Yogi in Azamgarh: 19 मई को आजमगढ़ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक जनसभा…

May 19, 2024

कांग्रेस और जेएमएम वालों को विकास का क, ख, ग, घ… भी नहीं मालूम- पीएम मोदी

PM Modi in Jamshedpur: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के जमशेदपुर में एक…

May 19, 2024

Bihar: बेकाबू ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो बाइक सवार युवकों की मौत

Road Accident in Kaimur: कैमूर में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. भभुआ…

May 19, 2024

UP: तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक में मारी टक्कर, तीन बाइक सवारों की मौके पर ही मौत

Road Accident in Sitapur: उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है.…

May 19, 2024

This website uses cookies.